Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Thane and Palghar Local Body Election Results: पालघर में जवाहर नगर परिषद में भाजपा आगे, जानिए ठाणे का हाल

Thane and Palghar Local Body Election Results: पालघर में जवाहर नगर परिषद में भाजपा आगे, जानिए ठाणे का हाल

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Updated : Dec 21, 2025 07:17 pm IST

Thane and Palghar Local Body Election Results: ठाणे और पालघर जिले की नगर पालिका चुनाव की मतगणना हुई। यहां के नगर पालिका चुनाव में कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में थे।

ठाणे और पालघर नगर पालिका चुनाव- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX ठाणे और पालघर नगर पालिका चुनाव

Thane and Palghar Local Body Election Results: महाराष्ट्र के 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों सहित 288 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। वोटिंग दो चरणों में 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को हुई थी। ठाणे जिले में कुलगांव बदलापुर और अंबरनाथ नगर परिषदों के लिए चुनाव हुए थे। ठाणे और पालघर जिले में किसका पलड़ा भारी रहा? यहां ठाणे और पालघर जिले के स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम का अपडेट जानिए...

Thane and Palghar Local Body Election Results LIVE:

Auto Refresh
Refresh
  • 7:17 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    शिवसेना अब सिर्फ ठाणे तक सीमित नहीं- शिंदे

    महायुति में जीत पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि शिवसेना सिर्फ ठाणे तक सीमित है, लेकिन अब हमारी पार्टी चंद्रपुर से बांद्रा तक फैल चुकी है। मैं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई देता हूं। बीजेपी ने भी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

  • 7:11 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    पालघर में शिवसेना जीती 19 सीटें

    पालघर में चुनाव परिणाम आ गया है। शिवसेना ने यहां 19 सीटें जीती हैं। पालघर नगर परिषद की सभी 30 सीटों का रिजल्ट घोषित हो गया है। बीजेपी ने 8 सीटें जीती हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) तीन सीटें ही हासिल कर पाई। Uttam Moreshwar Gharat ने परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीता है।

  • 1:32 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पालघर नगर परिषद चुनाव परिणाम

    पालघर नगर परिषद चुनाव परिणाम में भाजपा ने पार्षदों की 18 सीटें बरकरार रखीं हैं, जबकि एनसीपी के शरद चंद्र पवार गुट ने 8 सीटें और शिवसेना के शिंदे गुट ने 1 सीट बरकरार रखी है। 

    • भाजपा- 18
    • राष्ट्रवादी शरद पवार समूह - 8
    • शिवसेना के शिंदे गुट- 1
  • 12:05 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पालघर में जवाहर नगर परिषद में भाजपा आगे

    पालघर में जवाहर नगर परिषद में भाजपा आगे चल रही है। पार्षद पद के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवार जीत चुके हैं। वहीं, शिवसेना शिंदे समूह से भी एक उम्मीदवार की जीत हुई है।

  • 11:47 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव परिणाम (रुझान सुबह 11:30 बजे)

    महायुति: 34
    बीजेपी: 26
    शिवसेना: 5
    एनसीपी: 3

    एमवीए: 5
    कांग्रेस: ​​3

    शिव सेना-यूबीटी: 2
    एनसीपी-एसपी: 0
    अन्य: 2

  • 10:36 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महायुति गठबंधन 9 नगर परिषदों में आगे

    महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव पर महायुति गठबंधन 9 नगर परिषदों में आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 2 परिषदों में आगे है। महायुति गठबंधन में भाजपा 7 नगर परिषदों में आगे है। कांग्रेस सिर्फ दो परिषदों में आगे है और काफी पिछड़ रही है।

  • 10:27 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही

    वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। महाराष्ट्र स्थानीय नगर निकाय चुनाव के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे आगे चल रही है।

     

  • 10:18 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    मतगठना स्थल पर इकट्ठा हो रहे महायुति के कार्यकर्ता

    वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में बीजेपी, एनसीपी और शिंदे की शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर इकट्ठा हो रहे हैं। महायुति गठबंधन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेता एक तरफा जीत हासिल करेंगे। 

  • 10:12 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बैलेट पेपर से पड़े वोटों की गिनती शुरू

    बैलेट पेपर से पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई है। हार और जीत के नतीजे दोपहर के बाद तक ही घोषित हो पाएंगे। ठाणे और पालघर स्थानीय निकाय चुनाव में राज्य के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

     

  • 9:54 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    10 बजे से शुरू हो गई वोटों की गिनती

    स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। नगर परिषद और पंचायत चुनाव मैदान में उम्मीदवारों के भविष्य का पिटारा सुबह 10 बजे से खुलना शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र के 288 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र के 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत शामिल हैं। 

  • 9:29 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पिछली बार बीजेपी ने तोड़ा था अपना ही रिकॉर्ड

    ठाणे स्थानीय निकाय चुनाव के पिछले रिजल्ट की बात करें तो 2017 में भाजपा ने बाजी मारी थी। भाजपा ने 2017 में हुए पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में 246 नगर परिषदों में से 72 पर जीत हासिल करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

     
     
  • 9:15 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पालघर में शामिल हैं ये वार्ड

    पालघर जिले में नगर निकाय (नगर परिषद और नगर पंचायत) चुनावों की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली है। इसमें पालघर नगर परिषद (30 वार्ड), दहानू नगर परिषद (27 वार्ड), जव्हार नगर परिषद (20 वार्ड) और वाडा नगर पंचायत (17 वार्ड) शामिल हैं।

  • 9:09 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर

    कुछ स्थानों पर भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी सहित सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार हैं।

     

  • 9:06 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कुलगांव बदलापुर में 49 सीटें

    कुलगांव बदलापुर में 49 सीटें हैं, जिनमें से 27 सामान्य वर्ग के लिए, 7 अनुसूचित जाति के लिए, 2 अनुसूचित जनजाति के लिए और 13 उप-वर्गीय परिषदों के लिए आरक्षित हैं। अंबरनाथ में 59 सीटें हैं, जिनमें से 33 सामान्य वर्ग के लिए, 8 अनुसूचित जाति के लिए, 2 अनुसूचित जनजाति के लिए और 16 उप-वर्गीय परिषदों के लिए आरक्षित हैं।

     

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement