1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे: बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, पुलिस थाने में हुआ पूरा कांड

ठाणे: बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, पुलिस थाने में हुआ पूरा कांड

 Published : Feb 03, 2024 07:03 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 08:35 am IST

इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Maharashtra - India TV Hindi
बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली Image Source : INDIA TV

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय बवाल मच गया, जब एक पुलिस थाने में बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को चार गोलियां लगी हैं। इसके साथ ही एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों नेताओं का जुपिटर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बीजेपी विधायक ने चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, यह गोली बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने मारी है। इसके साथ ही यह पूरा कांड उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाना परिसर में हुआ है। बताया जा रहा है कि महेश गायकवाड़ का और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। किसी विवाद को लेकर ही दोनों हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और बातचीत के दौरान ही गणपत ने महेश को चार गोली मार दी। अब इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में जमा हुए समर्थक

इस घटना के बाद घायल महेश को उल्हासनगर कें मीरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रात 11 बजे ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही महेश गायकवाड़ के समर्थक इकट्ठा होने लगे अब हालात यह हैं कि पूरा अस्पताल समर्थकों से भरा हुआ है। 

दोनों नेताओं के बीच था जमीनी विवाद

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हुए थे। इसी बीच दोनों ने गर्मागर्मी शुरू हुई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर अंधाधुंध गोली चला दी।

रिपोर्ट - सुनील शर्मा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।