1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 5,754 नए केस, 24 और लोगों ने गंवाई जान

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 5,754 नए केस, 24 और लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2021 10:20 am IST,  Updated : Apr 11, 2021 10:20 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,73,364 हो गए हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 5,754 नए केस, 24 और लोगों ने गंवाई जान Image Source : FILE PHOTO

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,73,364 हो गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 6,688 हो गई है।

जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है और 3,13,113 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की दर 83.86 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 57,742 है और अब तक इस बीमारी से 1,255 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।