1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: ठाणे में बढ़ रहा कोरोना का कहर! 734 नए केस, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में बढ़ रहा कोरोना का कहर! 734 नए केस, पांच और लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2021 09:49 am IST,  Updated : Feb 26, 2021 09:49 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 734 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,63,014 हो गए।

mumbai- India TV Hindi
महाराष्ट्र: ठाणे में बढ़ रहा कोरोना का कहर! 734 नए केस, पांच और लोगों की मौत Image Source : PTI

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 734 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,63,014 हो गए। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि वायरस से पांच और लोगों की मौत के बाद, जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,256 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.38 प्रतिशत हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,51,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 95.61 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 5,303 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,838 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,204 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।