1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे: महिला की हत्या कर लाश को सेलो टेप से किया पैक, बेहद खराब हालत में डेड बॉडी

ठाणे: महिला की हत्या कर लाश को सेलो टेप से किया पैक, बेहद खराब हालत में डेड बॉडी

 Published : May 28, 2023 06:54 am IST,  Updated : May 28, 2023 06:54 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की हत्या कर उसके शव को कपड़े में लपेटकर सेलो टेप से पैक कर दिया गया। जब लाश फेंके जाने के दो-तीन बाद बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की।

रेतिबंदर परिसर में कपड़े में लपेटी हुई मिली महिला की लाश- India TV Hindi
रेतिबंदर परिसर में कपड़े में लपेटी हुई मिली महिला की लाश Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ठाणे: महाराष्ट्र के मुंब्रा स्थित रेतिबंदर परिसर में कपड़े में लपेटी हुई एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये लाश दो से तीन दिन पुरानी है। लिहाजा इस लाश की कंडीशन काफी खराब है। महिला की डेड बॉडी ना सिर्फ एक कपड़े में लपेटी बल्कि उसे सेलो टेप से पुरी तरह पैक भी कर दिया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर कपड़े में लपेट कर सेलो टेप लगाकर फेंका गया है। 

लाश को कचरा समझ रहे थे स्थानीय लोग

खबर है कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पहले तो स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो वे कचरा समझ रहे थे। मगर जब लाश से बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ और फिर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर जब पहुंची पुलिस पहुंची तो उसके अंदर एक महिला की लाश मिली। ये देखकर हर कोई सन्न रह गया। मृतक महिला की उम्र 20 से 25 साल के आसपास बताई जा रही है। 

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर शिनाख्त की है। डेड बॉडी को मुंब्रा पुलिस द्वारा कानून प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मुंबई में अज्ञात युवक का शव मिला
वहीं इससे पहले मुंबई में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने लगभग 20 साल के एक युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। 

रिपोर्ट- रिजवान शेख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।