1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'द केरल स्टोरी' जैसी घटना मुंबई में, किरीट सोमैया ने कहा- बहलाकर 13 साल की लड़की को भगाया

'द केरल स्टोरी' जैसी घटना मुंबई में, किरीट सोमैया ने कहा- बहलाकर 13 साल की लड़की को भगाया

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Avinash Rai
 Published : May 28, 2023 02:30 pm IST,  Updated : May 28, 2023 02:30 pm IST

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि मुंबई के भांडुप में फिल्म द केरल स्टोरी जैसी घटना देखने को मिली है। यहां एक 13 साल की लड़की को बहला-फुसलकार एक लड़का ले भागा।

The Kerala Story Like Incident in Mumbai Kirit Somaiya- India TV Hindi
'द केरल स्टोरी' जैसी घटना मुंबई में Image Source : KIRIT SOMAIYA TWITTER

फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने कमाई के 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है और इसे दर्शकों का खासा प्यार मिला है। इस फिल्म में केरल की एक घटना दिखाई गई थी। इस फिल्म बताया गया था कि किस तरह केरल में हिंदू और ईसाई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें ISIS में शामिल होने के लिए इराक भेज दिया गया। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिल रहा है। मुंबई में फिल्म केरल स्टोरी जैसी ही घटना देखनें को मिली है। 

'द केरल स्टोरी' जैसी घटना

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है- अब मुंबई मै भी "द केरला स्टोरी"  #TheKeralaStory जैसी "लव जिहाद" #LoveJihad की घटना। उन्होंने वीडियो में बताया है कि कैसे एक 13 साल 8 महीने की लड़की को सैफ शाहरुख सलमानी ने भगाया है। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को पहले तो बहला-फुसलाकर आजमगढ़ ले जाया गया। यहां पूरे सलमानी परिवार ने लड़की के ऊपर शादी करने का दबाव डाला और उसे प्रताड़ित किया। 

आजमगढ़ से मुंबई लाया गया आरोपी

लड़की के पिता किशन बदेलाने ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस लड़की और लड़के को ढूंढने के आजमगढ़ गई और लड़के को मुंबई लेकर आई है। लड़की की परिवार ने मांग की है कि पूरे सलमानी परिवार पर कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की मेरी बेटी के साथ जो हुआ वह किसी और लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। बता दें केरल स्टोरी फिल्म में प्यार के नाम पर लड़कियों को फंसाकर और फिर दबाव डालकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कहानी दिखाई गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।