1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मुंबई को उड़ा देंगे...", New Year पर पुलिस को मिली धमकी, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

"मुंबई को उड़ा देंगे...", New Year पर पुलिस को मिली धमकी, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

 Reported By: Suraj Ojha Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 31, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 12:41 pm IST

नए साल के जश्न के बीच मुंबई पुलिस को एक धमकी मिली है। जिसमें कॉल करने वााले ने कहा है कि मुंबई में धमाके होंगे। इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

जश्न की तैयारियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है- India TV Hindi
जश्न की तैयारियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है Image Source : SOCIAL MEDIA

नया साल आने वाला है और बड़े शहरों में नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। अब पूरा शहर पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। मुंबई में भी नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन नए साल के जश्न के बीच ही मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है जिसमें पुलिस को धमकी मिली है कि नए साल पर मुंबई शहर में धमाके होंगे। इस कॉल के बाद पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है।

अलर्ट मोड पर पुलिस

कॉल आने के बाद से मुंबई पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट मोड पर कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को शाम 6 बजे धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छानबीन की लेकिन अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि ये कॉल किसने और क्यों किया था। 

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल्स आ चुके हैं। लेकिन बाद में ये सभी कॉल फर्जी साबित होते हैं। जिन्हें सिर्फ मुंबई पुलिस को डराने और धमकाने के लिए किया जाता है। साल 2022 में मुंबई पुलिस को मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की धमकी मिली थी। इस साल भी एक शख्स ने मुंबई पुलिस को उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धमकी दिया था कि वह मुंबई में धमाका करने जा रहा है।  

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे? बोले- मुझे नहीं मिला निमंत्रण, जब मन करेगा जाऊंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।