महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के वोटों की गिनती आज होनी है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित सीटें हैं। हाल के चुनाव 12 जिलों तक ही सीमित रहे हैं।
7 फरवरी को हुए थे चुनाव
महाराष्ट्र में जिला परिषद के चुनाव 12 जिलों की कुल 731 सीटों में हुए हैं। साथ ही 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटें भी शामिल रही हैं। ये चुनाव 7 फरवरी 2026 को संपन्न हुए। आज चुनाव परिणाम आने हैं।
इन जिलों में हुए चुनाव
राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के अनुसार, इन 12 जिलों में रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर शामिल हैं। कुल 731 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव लड़ा गया। इन सीटों पर 2,624 उम्मीदवार मैदान में रहे। कुल 67 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 731 सीटों के लिए परिणाम आने हैं। जानिए ये सीटें किसके लिए कितनी आरक्षित हैं।
जानिए किसके लिए कितनी आरक्षित सीटें
731 जिला परिषद सीटों में 369 महिलाएं, 83 अनुसूचित जाति (SC), 25 अनुसूचित जनजाति (ST), 191 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल 2624 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं, 1462 पंचायत समिति सीटों में 731 महिलाएं, 166 अनुसूचित जाति, 38 अनुसूचित जनजाति, 342 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल 4814 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।
10 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
जिला परिषद की कुल 731 सीटें 12 जिलों में इन सभी के परिणाम आज घोषित होने हैं। साथ ही 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटों का भी आज ही परिणाम आना है। काउंटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होनी है।