1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बिजनेसमैन ने 23 साल की लड़की को मार डाला, फिर फंदे पर लटका दिया, लेकिन यूं हो गया कांड का खुलासा

बिजनेसमैन ने 23 साल की लड़की को मार डाला, फिर फंदे पर लटका दिया, लेकिन यूं हो गया कांड का खुलासा

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 22, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 05:46 pm IST

नागपुर में युवती की हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या कोई और नहीं बल्कि लड़की का पड़ोसी निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक लड़की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक लड़की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

नागपुर में एक युवती की हत्या कर उसे फांसी पर लटका कर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने वाले आरोपी को नागपुर पुलिस ने धर दबोचा है। मामला मनकापुर थाना का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के गोधनी स्थित कलेक्टर कॉलोनी निवासी प्राची हेमराज खापेकर (23 वर्ष) का शव फांसी के फंदे पर मिला था। पहले पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर लगी चोट ने आत्महत्या के पर्दा उठा दिया, फिर पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली और आरोपी को गिरफ्तार किया।

लड़की से प्यार करता था आरोपी

मनकापुर थाने के पुलिस निरीक्षक हर्ष कालसेकरे ने बताया कि पुलिस थाने को सूचना मिली कि कलेक्टर कॉलोनी में एक युवती ने आत्महत्या की है। इसके बाद वहां पर पुलिस पहुंची, उसके सिर पर भी चोट लगी हुई थी। इसकी वजह से पुलिस इसे शक की निगाह से देख रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक लड़की एवं आरोपी के बीच बातचीत पहले होती थी, लेकिन मृतक लड़की के भाई ने उसे समझाया कि इससे ज्यादा बातचीत करना ठीक नहीं है।

लड़की ने इनकार किया तो मार डाला

2 साल से इन दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। आरोपी ने बताया कि वह उस दिन उसके घर गया था और लड़की से बातचीत करने की कोशिश की। लड़की ने उसको मना किया। इसके बाद हाथापाई करते हुए उसने उसका गला दबा दिया, फिर उसे बेडरूम तक लेकर गया एवं उसे पंखे से लटका दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन कौन था।

मिली जानकारी के अनुसार प्राची का परिवार एवं आरोपी के परिवार के बीच आपसी मेल मिला था। प्राची के भाई ने शेखर से दूरी बनाने की बात की थी ,उसके बावजूद शेखर प्राची से मिलने की कोशिश करता रहा। जब प्राची अकेले घर में थी तब शेखर प्राची के घर आया और घटना को अंजाम दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।