1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के बड़े क्लब में बंदूक की नोंक पर महिला के साथ छेड़छाड़, CCTV में हरकत कैद, दो अरेस्ट

मुंबई के बड़े क्लब में बंदूक की नोंक पर महिला के साथ छेड़छाड़, CCTV में हरकत कैद, दो अरेस्ट

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 10, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 05:37 pm IST

मुंबई के क्लब में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से की गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

क्लब में महिला के साथ छेड़छाड़- India TV Hindi
क्लब में महिला के साथ छेड़छाड़ Image Source : INDIA TV

मुंबई के एक बड़े क्लब में बंदूक दिखाकर महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों ने गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर पीआई दया नायक ने एक टीम बनाकर क्लब के अंदर के सीसीटीवी फ़ुटेज की जांच की और दोनों शख़्स की पहचान की और फिर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस में जिन दो लोगों को गिरफ़्तार किया उनके नाम समद रईस खान और मोहम्मद आसिफ खान है।

बंदूक दिखाकर लोगों को धमका भी रहे थे

आरोपियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी क्लब में बंदूक लहरा रहे थे लोगों को धमकियां दे रहे थे। ये आरोपी महिलाओं के प्रति अश्लील हावभाव प्रदर्शित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से समद के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में कुल छह मामले दर्ज हैं। उसे इसके पहले हैदराबाद पुलिस ने भी एक ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था।

इन धाराओं में दर्ज हुए केस

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों, भाव भंगिमाओं का इस्तेमाल) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी
Image Source : INDIA TVछेड़छाड़ करने वाले आरोपी

सोमवार देर रात की घटना

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को उपनगरीय अंधेरी के अंबोली इलाके में स्थित एक पब में हुई। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में 23-वर्षीय केबल ऑपरेटर और सूखे मेवे का 56-वर्षीय विक्रेता शामिल है। अधिकारी के अनुसार, दोनों पब में घुस गए और वहां के सुरक्षाकर्मियों को धमकाया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

केबल ऑपरेटर के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और रिवॉल्वर जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी मालवानी और जोगेश्वरी इलाकों के निवासी हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।