Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बेकाबू कोरोना के बीच महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने केंद्र से मांगी 90 लाख डोज

बेकाबू कोरोना के बीच महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने केंद्र से मांगी 90 लाख डोज

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया से राज्य सरकार ने 50 लाख कोविशील्ड की डोज और 40 लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 13, 2022 12:46 pm IST, Updated : Jan 13, 2022 12:46 pm IST

Highlights

  • Maharashtra में कोरोना के 24 घंटे में करीब 48 हजार नए मामले दर्ज
  • राज्य सरकार ने 50 लाख कोविशील्ड की और 40 लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच वैक्सीन की किल्लत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन की किल्लत हो गई है। राज्य के जिला प्रशासन की तरफ से लगातार इस बाबत शिकायतें की जा रही है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुए बैठक में इस किल्लत को लेकर चर्चा की है। बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया से राज्य सरकार ने 50 लाख कोविशील्ड की डोज और 40 लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक  महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 8 राज्यों को 'स्टेट ऑफ कंसर्न' की श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 48 हजार नए मामले दर्ज किये गए हैं।

इनपुट- एएनआई

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement