1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'देश में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा', अमरावती में गरजीं नवनीत राणा, इम्तियाज जलील पर साधा निशाना

'देश में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा', अमरावती में गरजीं नवनीत राणा, इम्तियाज जलील पर साधा निशाना

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 21, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 03:04 pm IST

अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगर रहना है तो जय जय श्री राम कहना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर था, राम मंदिर है और राम मंदिर रहेगा।

Navneet Rana, MP, Amravati- India TV Hindi
नवनीत राणा, सांसद, अमरावती Image Source : INDIA TV

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने कहा कि इस देश में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर था.. है... और रहेगा।  नवनीत राणा ने एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील को भी चुनौती दी और कहा कि वह अमरावती से चुनाव लड़कर देख लें। उन्होंने इम्तियाज जलील को असदुद्दीन ओवैसी का चमचा बताया।

ओवैसी के चमचे हैं इम्तियाज-राणा

नवनीत राणा ने कहा कि संभाजी नगर को दाग लगने वाले अमरावती आकर चुनाव लड़ें। उनका पूरा इशारा एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील की तरफ था। इम्तियाज जलील पर टिप्पणी करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि वह ओवैसी के चमचे हैं। 

 
इम्तियाज जैसे कितने लोग आए गए-राणा

नवनीत राणा ने कहा कि इम्तियाज जलील जैसे कितने लोग आए कितने लोग गए। इम्तियाज जलील बोलते हैं कि अमरावती आएंगे नवनीत राणा को हराने के लिए। नवनीत राणा ने इम्तियाज अली को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमे हिम्मत है तो अमरावती आकर चुनाव लड़ें और जीत के दिखाएं। मैं अब देखूंगी की इम्तियाज जलील कैसे संभाजी नगर से जीत के आते हैं।

चम्मच तो चम्मच ही रहेगा-राणा

नवनीत राणा ने कहा कि इम्तियाज जलील जैसे 56 आए आए 56 गए। चम्मच चम्मच ही रहेगा। नवनीत राणा ने कहा कि भगवान राम का मंदिर जिंदा था, है और जिंदा रहेगा, इसलिए वहां मंदिर बना है । राणा ने कहा कि इम्तियाज जलील कहते हैं कि बाबरी जिंदा है, इसलिए मैं कहती हूं कि राम भगवान का मंदिर जिंदा था, जिंदा है और जिंदा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।