1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मॉल के बाद अब पेट्रोल पंप पर नमाज पढ़ने का मामला आया सामने, देखें वायरल वीडियो

मॉल के बाद अब पेट्रोल पंप पर नमाज पढ़ने का मामला आया सामने, देखें वायरल वीडियो

 Reported By: Jay Prakash Singh
 Published : Nov 02, 2022 06:58 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 07:01 pm IST

मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर नमाज पढ़ते हुए वीडियों वायरल हो रहा है। पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि नमाज पढ़ने के लिए कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 6-7 लोग नमाज पढ़ रहे हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ व्यक्ति नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो मुंबई की है। जहां पर पेट्रोल पंप नमाज पढ़ते नमाजी दिखाई दे रहे हैं। नमाज पढ़ने वाले कौन हैं। अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि पेट्रोल पंप पर छह सात लोग नमाज पढ़ रहे हैं। इस वीडियो में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

वायरल वीडियो में पता नहीं चला पाया कि ये लोग यहां पर पेट्रोल भरवाने के मकसद से आए थे या कोई और काम था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी चौक-चौराहें और सड़कों पर नमाज पढ़ने की वीडियों खुब वायरल हुई है। बुधावर के दिन से ही ये वीडियो काफी तेजी वायरल हो रही है। आखिर इस वीडियो की असली कहानी क्या है। इसे पता लगाने की कोशिश की गई।  

वीडियों की हुई पुष्टि 

इस वायरल की वीडियो की पड़ताल इंडिया टीवी ने की। हमारे संवाददाता जे पी सिंह ने उस पेट्रोल पंप का पता लगा लिया है,जहां नमाज पढ़ी गई थी। जे पी सिंह के मुताबिक नवी मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर नमाज पढ़ी गई थी। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने भी वहां पर नमाज पढ़े जाने की पुष्टि की। पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि नमाज पढ़ने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने आगे बताया कि हमसे आकर पुछ लेते तो हम मना भी नहीं करते लेकिन खुलेयाम नमाज पढ़ने से एक अलग मैसेज जाता है। 

ये पहली घटना नहीं 
आपको बता दें कि खुले में नमाज पढ़ने की ये पहली घटना नहीं है। इसी साल लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद खुब बवाल हुआ। वही कुछ दिन पहले एक अस्पताल की वीडियो वायरल हुई थी, जहां पर एक महिला अस्पताल में नमाज पढ़ते हुए दिखी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।