1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में अचानक सड़क फाड़ कर निकलने लगा पानी, CCTV फुटेज में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

पुणे में अचानक सड़क फाड़ कर निकलने लगा पानी, CCTV फुटेज में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

 Reported By: Saket Rai Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 05, 2026 10:38 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 10:44 am IST

पुणे में अचानक बीच सड़क से पानी निकलने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क ही फट गई और उसमें से पानी चारों तरफ फैल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बीच सड़क से निकलने लगा पानी।- India TV Hindi
बीच सड़क से निकलने लगा पानी। Image Source : REPORTER INPUT

पुणे ग्रामीण के तलेगांव दाभाड़े इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अचानक सड़क के बीच से अचानक तेज पानी फूट पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ साल पहले वॉटर सप्लाई योजना के तहत सड़क के नीचे नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। योजना शुरू होने से पहले पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान पाइप का जोड़ खुल जाने से सड़क के बीच से पानी बाहर निकल आया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने पाइपों को सही तरीके से नहीं जोड़ा था। वहीं इस मामले को लेकर तलेगांव नगर परिषद के मुख्याधिकारी गिरीश डापकेकर ने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क दोबारा बनाने का पूरा खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा। हालांकि यह घटना इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग पाइपलाइन बिछाने के काम में बरती गई लापरवाही को लेकर भी नाराजगी जता रहे हैं।

नाली में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत

वहीं दूसरी तरफ पुणे और आस-पास के इलाकों में हो रही बारिश से भी आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बारिश की वजह से एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई थी। दरअसल, बारिश की वजह से लगभग तीन फुट गहरी नाली पानी से भर गई थी। इसी दौरान एक बच्चा इसमें गिर गया, जिससे दो साल के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने नाली से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह घटना 30 जून को लोनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के कदमवाक वस्ती में हुई थी। 

पुलिस के अनुसार, बारिश के पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए नाले के किनारे यह दूसरी नाली खोदी गई थी। इस नाली में बारिश का पानी और सीवेज जमा हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि पास की बस्ती में रहने वाला बच्चा खेलते समय गलती से उसमें गिर गया। उन्होंने बताया कि जब बच्चे के माता-पिता को एहसास हुआ कि वह काफी देर से दिखाई नहीं दे रहा है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव उसी नाली से बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार रोकने पर होमगार्ड से बदसलूकी, युवक ने धक्का देकर जमीन पर गिराया; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।