1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना था, हमने उन्हें पैसे कमाने का मौका दिया', एशिया कप पर बोले सपा नेता अबू आजमी

'पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना था, हमने उन्हें पैसे कमाने का मौका दिया', एशिया कप पर बोले सपा नेता अबू आजमी

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 29, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 01:54 pm IST

अबू आजमी ने कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए था। हमने पाकिस्तान को पैसे कमाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि एशिया कप से हुई कमाई पहलगाम हमले के पीड़ितों को दान कर दी जानी चाहिए।

Abu Azami- India TV Hindi
अबू आजमी Image Source : PTI

एशिया कप 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी का कहना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे खिलाफ आतंकवाद फैलाता है। इसलिए हमें उसके साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए था, लेकिन ठीक है। हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इसके लिए क्रिकेट टीम को बधाई। उन्होंने आगे कहा कि जितना भी रेवेन्यू हमें इस एशिया कप से मिला है। वह सारा पैसा हमें कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को देना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीतने के बाद भी कप नहीं लिया। इस बारे में अबू आजमी ने कहा कि उन्होंने कुछ सोचा नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री के पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि अगर जीत अपनी है तो फिर पाकिस्तान के साथ हमें खेलने की जरूरत ही क्या थी। हमारी टीम तो काफी मजबूत टीम थी तो हमें पाकिस्तान के साथ खेलने की जरूरत ही क्या थी। 140 करोड़ जनता में से अधिकतर लोग चाहते थे कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट ना खेलें। हमारा उनके साथ कोई दोस्ताना माहौल नहीं होना चाहिए।

हमने पाकिस्तान को पैसा कमाने का मौका दिया- आजमी

पाकिस्तानी टीम ने आतंकी मसूद अजहर के परिवार की मदद की है। इस पर अबू आजमी ने कहा कि हम लोगों ने उन्हें पैसा कमाने का एक मौका दिया और अब वह हमें बोल रहे हैं कि मसूद अजहर के मारे गए लोगों को पैसा देंगे तो यह मौका हमने ही उन्हें दिया है। अब यह पैसा जमा होगा और आतंकवाद में खर्च होगा तो यह हमारे लिए ठीक बात नहीं है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे ही रहा है इसीलिए तो यह बात हो रही है कि एक बार पाकिस्तान के साथ हमें युद्ध करके पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देना चाहिए था। हमने सीज फायर क्यों किया। अब आतंकवाद में यह सारा पैसा खर्च करेंगे तो यह तो सही बात नहीं है।

राहुल गांधी पर पिंटू यादव के बयान पर क्या बोले?

राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता पिंटू यादव ने जो कहा है, उस पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी बात इतने बड़े नेता के बारे में कहना, जिनकी दादी और पिताजी आतंकवाद में मारे गए, जो लोग देश को समर्पित हैं। ऐसे बयान देने वाले लोगों को पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इतने बड़े नेता को गोली मारने की धमकी का मतलब है कि देश सुरक्षित नहीं है। 

बरेली हिंसा पर क्या बोले?

बरेली हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना था आई लव मोहम्मद यह मामला ईद मिलाद के वक्त का का मामला था। उसी समय केस दाखिले हुए, जो होना था उंस समय हो गया। अब बगैर परमिशन सड़क पर उतरना सही नहीं है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। वहां कानून व्यवस्था नहीं है। यूपी में बैनर लेकर निकलना, हम उनको मौका दे रहे हैं कि वह हम पर जुल्म करें। हमें जब कहना होगा तब आई लव मोहम्मद कहेंगे हम तमाम मुसलमान से कहना चाहते हैं की जो इस्लाम का बताया हुआ रास्ता है, उस पर चलो ताकि पूरी दुनिया कहे की आई लव मोहम्मद।

तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई पर भी बोले

तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा, "इतनी बड़ी गलती नहीं है, जितनी बड़ी सजा हो रही है। जिस तरह से मारा गया है, वह बिल्कुल सही नहीं है। आप चाहते अरेस्ट कर सकते थे, उन पर पानी मार सकते थे, उन्हें डरा सकते थे, लेकिन किस तरह से दौड़ा-दौड़ा कर मारा है। उनके हाथ में पोस्टर था वह जमीन पर गिरा। सरकार को इतनी सख्ती नहीं करनी चाहिए थी। कानून नाम की कोई चीज नहीं है, वहां जंगल राज चल रहा है। डेंटिंग पेंटिंग के नाम पर किसी का घर गिरा दो, किसी को भी जेल में भेज दो।"

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: 'आई लव मोहम्मद' की रंगोली तैयार करने पर अहिल्यानगर में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, 30 लोग हिरासत में

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, बाढ़ की चपेट में कई जिले, स्कूल और कॉलेज बंद; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।