1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कौन हैं मुंबई पुलिस के पहले स्पेशल कमिश्नर देवेन भारती? जानिए उनके बारे में सबकुछ

कौन हैं मुंबई पुलिस के पहले स्पेशल कमिश्नर देवेन भारती? जानिए उनके बारे में सबकुछ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 02:38 pm IST

देवेन भारती मुंबई के पहले स्पेशल पुलिस कमिश्नर हैं और वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Who is Deven Bharti, Deven Bharti Profile, SCP Deven Bharti, Deven Bharti News- India TV Hindi
मुंबई के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेन भारती। Image Source : ANI

मुंबई: IPS अफसर देवेन भारती ने गुरुवार को मुंबई के स्पेशल पुलिस कमिश्नर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती को बुधवार को मुंबई पुलिस का स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया था। यह पद हाल ही में बनाया गया है और इस तरह देवेन शहर के पहले स्पेशल पुलिस कमिश्नर हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के गृह विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। IPS अधिकारी विवेक फणसालकर मुंबई के पुलिस आयुक्त हैं।

फडणवीस के करीबी माने जाते हैं भारती

बतौर IPS अफसर देवेन भारती का सफर काफी शानदार रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी समझे जाने वाले भारती 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। साल 2014 से 2019 तक जब फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तब देवेन भारती जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात थे। इसके बाद वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के पद  पर उनका प्रमोशन हुआ और वह आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) में भेज दिए गए।

MVA सरकार में मिला था कम महत्व
महा विकास आघाड़ी की सरकार आने के बाद भारती को 2019 में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम का संयुक्त प्रबंध निदेशक बना दिया गया, जो कि कम महत्वपूर्ण पद माना जाता है। बता दें कि पिछले महीने 13 दिसंबर 2022 को भारती के स्थान पर जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) राजवर्धन को नियुक्त कर दिया गया और उसके बाद से वह नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। ATS के पूर्व चीफ विनीत अग्रवाल, ठाणे के पूर्व पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पूर्व चीफ प्रभात कुमार भी प्रतीक्षा सूची में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।