1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी पुणे छावनी सीट, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी पुणे छावनी सीट, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

 Published : Nov 09, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 07:14 pm IST

महाराष्ट्र में इस बार एक ही चरण में मतदान होना है। पुणे छावनी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां 20 नवंबर को वोटिंग के बाद मतों की गणना 23 नवंबर को होगी। आइए जानते हैं कि पुणे छावनी सीट का समीकरण क्या कहता है।

पुणे छावनी सीट का सियासी समीकरण- India TV Hindi
पुणे छावनी सीट का सियासी समीकरण

Maharashtra Assembly Elections 2024: पुणे छावनी(Pune Cantonment) विधानसभा सीट महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक एससी सीट है। यह पुणे शहर में है। यह पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस निर्वाचन क्षेत्र के मुख्य दल भारतीय जनता पार्टी(BJP) और कांग्रेस हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र अपने आप में एक अहम भूमिका रखता है। इस विधानसभा सीट पर लगातार पिछले दो चुनावों से(2014, 2019) भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत का झंडा फहरा रही है। वर्तमान में पुणे छावनी(Pune Cantonment) विधानसभा सीट पर भाजपा से सुनील कांबले विधायक हैं।

पुणे छावनी सीट पर 2019 और 2014 का हाल

2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा के सुनील कांबले ने 5,012 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। सुनील कांबले को 41.21% के वोट शेयर के साथ 52,160 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के बागवे रमेश आनंदराव को हराया था, जिन्हें 47,148 वोट (37.25%) मिले थे। 2014 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा के बापट गिरीश भालचंद्र ने यह सीट जीती थी और उन्हें 43.44% के वोट शेयर के साथ 73,594 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार डॉ.रोहित दीपक तिलक को 31,322 वोट (18.49%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। 2014 में भाजपा के बापट गिरीश भालचंद्र ने डॉ.रोहित दीपक तिलक को 42,272 वोटों के अंतर से हराया था।

पुणे छावनी सीट पर पिछले विजेता

2014: बापट गिरीश भालचंद्र- भारतीय जनता पार्टी 

2019: सुनील कांबले- भारतीय जनता पार्टी

पुणे छावनी विधानसभा चुनाव 2024: मतदान तिथि

महाराष्ट्र की पुणे छावनी सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

परिणाम तिथि

महाराष्ट्र की पुणे छावनी सीट के नतीजे 2 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी मानखुर्द शिवाजी नगर सीट, जानिए समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।