1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी वांद्रे ईस्ट सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी वांद्रे ईस्ट सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

 Published : Nov 06, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Nov 07, 2024 07:22 pm IST

महाराष्ट्र में इस बार एक ही चरण में मतदान होना है। वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट की बात करें तो यहां 20 नवंबर को मतदान के बाद मतों की गणना 23 नवंबर को की जाएगी। आइये जानते हैं वांद्रे ईस्ट का समीकरण क्या कहता है।

vandre east election- India TV Hindi
वांद्रे ईस्ट विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Vandre East Assembly Election 2024: वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट महाराष्ट्र के मुंबई सबअर्बन डिस्ट्रिक्ट जिले में आती है। वांद्रे, जिसे बांद्रा के नाम से भी जाना जाता है, यह मुंबई उपनगरीय जिले के पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2019 में वांद्रे ईस्ट में कुल 30.28 प्रतिशत वोट पड़े। 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जीशान ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी ने शिव सेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेवेश्वर को 5790 वोटों के मार्जिन से हराया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा। इसी तारीख पर वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस सीट से शिवसेना ने वरुण सरदेसाई को टिकट दिया है जबकि एनसीपी अजीत गुट से जीशान सिद्दीकी चुनाव मैदान में आ गए हैं। जीशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं, जिनकी कुछ दिन पहले मुंबई में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को लेकर मुंबई और महाराष्ट्र का माहौल बेहद गर्म है।

वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट के बारे में

वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट मुंबई जिले की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। साल 2015 के उपचुनाव में ये सीट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी थी। दरअसल, इस चुनाव में तृप्ति प्रकाश की जीत हुई थी, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की हार के चर्चे थे। शिवसेना की तृप्ति प्रकाश ने उनको हराकर एक बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 के चुनाव तक वो ये जीत बरकरार नहीं रख पाईं, वो बाबा सिद्दीकी के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी से हार गईं। तृप्ति प्रकाश ने जीत तो शिवसेना से हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। चुनाव में इस सीट पर एनसीपी (अजीत पवार गुट) की ओर से जीशान सिद्दीकी ही सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे है।

2009 और 2014 में शिवसेना का दबदबा

2009 और 2014 के चुनावों में शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश सावंत ने वांद्रे ईस्ट सीट से लगातार दो बार जीत हासिल की। प्रकाश सावंत का नाम इस क्षेत्र में एक लोकप्रिय चेहरा बन चुका था और उनके नेतृत्व में शिवसेना ने इस सीट पर अपना मजबूत जनाधार बनाए रखा। वहीं 2014 के चुनाव के बाद, प्रकाश सावंत की असामयिक मृत्यु के कारण 2015 में इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। इस उपचुनाव में शिवसेना ने प्रकाश सावंत की पत्नी तृप्ति सावंत को अपना उम्मीदवार बनाया। सहानुभूति लहर और शिवसेना के मजबूत संगठनात्मक ढांचे के कारण तृप्ति सावंत ने उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की।

वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट पर 2019 का हाल

विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो शिवसेना को यहां से करारी हार का सामना करना पड़ा। वांद्रे ईस्ट सीट से कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने जीत हासिल की थी। जीशान सिद्दीकी युवा और ऊर्जावान नेता माने जाते हैं, जिन्होंने यहां पर कांग्रेस की पुरानी विरासत को फिर से मजबूत किया। जीशान को 38.309 वोट मिले थे। उन्होंने शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेवेश्वर को हराया, जिन्हें 32,476 वोट मिले थे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार तृप्ति प्रकाश सावंत 24,030 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।