1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को उड़ाया, हुई मौत; आरोपी मर्चेंट नेवी में ऑफिसर

मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को उड़ाया, हुई मौत; आरोपी मर्चेंट नेवी में ऑफिसर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 04, 2024 10:06 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 10:07 am IST

बीते मंगलवार देर रात मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मर्चेंट नेवी में अधिकारी है।

मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत - India TV Hindi
मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत

मुंबई के मालाड इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बीती रात एक महिला की हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की तेज रफ्तार फोर्ड कार से हुई टक्कर के बाद मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने घर जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मर्चेंट नेवी में ऑफिसर है। 

घर आते वक्त हुआ ये हादसा

जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय शहाना काजी हर दिन की तरह अपनी मेहंदी की क्लास देकर घर आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने शहाना काजी को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। 

इलाज से पहले ही हो गई महिला का मौत

कार चला रहे शख्स जिसका नाम अनुज सिन्हा बताया जा रहा है, वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और छुट्टी पर अपने घर पर था। उसने वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से घायल महिला शहाना काजी को नजदीक के अस्पताल ले गया लेकिन वहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक शहाना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 

आरोपी की लिया ब्लड सैंपल

फिलहाल पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया है ताकि ये पता चल सके कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं। मृतक के पति की शिकायत पर मलाड पुलिस ने आरोपी पर  BNS की धारा 281, 285, 105  और 184, 185 MVA के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

Report- Saket Rai

ये भी पढ़ें- MP Police के एक कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी?

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।