1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मासूम की हत्या कर शव के साथ थाने पहुंची महिला, लिव-इन पार्टनर पर लगाया बेवफाई का आरोप; जानें क्या है माजरा

मासूम की हत्या कर शव के साथ थाने पहुंची महिला, लिव-इन पार्टनर पर लगाया बेवफाई का आरोप; जानें क्या है माजरा

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : May 21, 2024 04:34 pm IST,  Updated : May 21, 2024 05:28 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव लेकर थाने पहुंची। यहां उसने अपनी गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम की हत्या कर शव के साथ थाने पहुंची महिला।- India TV Hindi
मासूम की हत्या कर शव के साथ थाने पहुंची महिला। Image Source : INDIA TV

नागपुर: जिले में एक महिला अपनी बेटी का शव लेकर थाना पहुंची। महिला के द्वारा शव लेकर थाने में जाते ही हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक महिला ने खुद को ही दोषी बता दिया। महिला का कहना है कि वह एक युवक के साथ काफी समय से लिव-इन में रह रही थी। इस दौरान दोनों को एक बेटी हुई। हालांकि बाद में युवक का किसी अन्य युवती से अवैध संबंध हो गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी होता रहता था। इन सब बातों से परेशान होकर महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

महिला ने कुबूल किया गुनाह

पूरा मामला नागपुर के MIDC पुलिस थाने का है। सोमवार की रात महिला अपनी बेटी का शव लेकर थाने में पहुंची। महिला ने खुद को ही इस हत्या की घटना का कसूरवार बताया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को आनन-फानन में नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तार से जांच की जा रही है।

लिव-इन पार्टनर पर आरोप

दरअसल, महिला का नाम ट्विंकल है, जो रामा राऊत नाम के व्यक्ति के साथ साल 2020 से ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। 2021 में दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम रियांशी था। बीते कुछ महीनों से महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के बीच विवाद होता रहता था। विवाद की वजह रामा राऊत का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध का शक था। वहीं घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने गुस्से में मासूम बच्ची की गला घोंटकर जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला ट्विंकल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 

हैवानियत! दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का गैंगरेप करता था पिता, दादी ने कराया गर्भपात; कोर्ट ने सभी को सुनाई सजा

घर में अकेली रहने पर नाबालिग सगी बहन से दुष्कर्म करते थे 2 भाई, पेट दर्द से हुआ प्रेग्नेंट होने का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।