1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन के बाहर से किडनैप कर महिला का गैंगरेप

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन के बाहर से किडनैप कर महिला का गैंगरेप

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 04, 2024 12:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 01:17 pm IST

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल परिसर के पास दो बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

 मुंबईः महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई का है। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन के परिसर के पास 29 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर की रात पीड़िता को दो अज्ञात लोगों ने जबरजस्ती टैक्सी स्टैंड के पास ले गए और महिला को धमका कर रेप किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत रेलवे पुलिस को दी है। 

अगवाकर महिला का किया गैंगरेप

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर की रात पीड़ित महिला सीएसएमटी स्टेशन के बाहर अकेली थी। दो अज्ञात व्यक्ति वहां आये। उनमें से एक ने महिला का मुंह पकड़ लिया। महिला ने शिकायत में कहा है कि सीएसएमटी स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड के पीछे दोनों ने धमकाया और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। 

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में सबसे पहले सीएसएमटी लोहमार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले को अब आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस के माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुणे में सामने आया गैंगरेप का मामला

वहीं, पुणे में 21 साल की युवती के साथ भी गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। देर रात सुनसान जगह पर 3 लड़कों ने उनको पकड़ा और लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़ित के दोस्त की पिटाई भी की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस का सामने आया बयान

इस संबंध में पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था। लड़की अस्पताल में है जहां उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है। हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।