1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'फिल्मों में मिलेगा काम, बन जाएगी हिरोइन,' झांसा देकर महिला से सिंगापुर में किया गया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

'फिल्मों में मिलेगा काम, बन जाएगी हिरोइन,' झांसा देकर महिला से सिंगापुर में किया गया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 23, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 02:55 pm IST

पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक अन्य महिला, उसके पति और उसकी बेटी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म उद्योग में काम दिलाने का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महिला, उसके पति और उसकी बेटी को भी पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पीड़िता अनुसूचित जाति (SC) से है। ठाणे शहर के माझीवाडा क्षेत्र की रहने वाली है। 

बड़ी हिरोइन बनाने का किया वादा

इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कपूरबावड़ी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला की पीड़िता से करीब तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने फिल्म उद्योग के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क होने का दावा किया था। इस महिला ने पीड़िता को बड़ी हिरोइन बनाने का वादा किया और उसे सिंगापुर ले गई। जहां उसने पीड़िता को एक व्यक्ति से मिलवाया। 

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उस व्यक्ति ने पीड़िता को सिंगापुर स्थित अपने घर बुलाकर उसे एक पेय पदार्थ पिलाया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मुंबई और अन्य स्थानों के होटलों में भी उसने उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। 

वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेल

पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने पीड़िता का उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। आरोपी महिला, उसका पति और उसकी बेटी पीड़िता को बार-बार कॉल कर धमकाने लगे और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। 

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।