1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: आपके पास कार है, तो नहीं मिलेंगे लाडकी बहिन योजना के पैसे, जानें क्या है पात्रता?

महाराष्ट्र: आपके पास कार है, तो नहीं मिलेंगे लाडकी बहिन योजना के पैसे, जानें क्या है पात्रता?

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 05, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 01:02 pm IST

महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए चल रही लाडकी बहिन योजना का पैसा उन्हें नहीं मिल सकता है जिनके पास कार है। जानिए किन्हें मिल सकता है लाभ किन्हें नहीं?

किसे मिलेगा लाडकी बहिन योजना का पैसा- India TV Hindi
किसे मिलेगा लाडकी बहिन योजना का पैसा Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दे रही है। इस योजना ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। लेकिन इस योजना के तहत एक बड़ी बात कही गई है जिसके मुताबिक जिन महिलाओं के पास कार होगी उन्हें लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि लाडकी बहिन योजना को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पहले की सरकार ने पिछले साल अगस्त में ही शुरू किया था। इसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह बात कही जा रही थी कि नवंबर 2024 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की जीत में इस योजना ने अहम भूमिका निभाई।

माझी लाडकी बहिन योजना की पात्रता क्या है?

माझी लाडकी बहिन योजना के महाराष्ट्र सरकार की ओर से कुछ पात्रता (शुरू से) तय की गई है जिसमें..

1--माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र में रहने वाली महिलाओं को ही दिया जाता है ।

2--योजना में केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी उम्र 21 वर्ष लेकर 65 वर्ष के बीच होगी।

3--योजना का लाभ लेने के लिए महिला की पारिवारिक इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

4--यदि महिला के परिवार में ट्रैक्टर या चार पहिया वाहन है तो महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

5--लाडकी बहिन योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित महिला को योजना का लाभ मिलता है।

6--महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स भरता है तो उस महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।