1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: यात्रियों से भरी चलती मिनी ट्रैवलर बस में लगी भयानक आग, निकलकर भागे लोग; ऐसे बची जान

VIDEO: यात्रियों से भरी चलती मिनी ट्रैवलर बस में लगी भयानक आग, निकलकर भागे लोग; ऐसे बची जान

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 22, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 12:15 pm IST

Yavatmal Vehicle Fire News: यवतमाल में यात्रियों से भरी मिनी ट्रैवलर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। मिनटों में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। वीडियो में गाड़ी धू-धूकर जलती दिखाई दे रही है।

yavatmal mini travel bus fire- India TV Hindi
यवतमाल में मिनी ट्रैवलर बस में आग लग गई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Yavatmal Vehicle Fire: महाराष्ट्र के विदर्भ में यवतमाल के पास चलती मिनी ट्रैवलर बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में बाल-बाल 10 यात्रियों की जान बच गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत रोका। सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

चलती गाड़ी में अचानक लगी भयानक आग

बता दें कि वर्धा से नांदेड जा रही एक मिनी ट्रैवलर बस में यवतमाल शहर के पास एयरपोर्ट  परिसर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मिनी ट्रैवलर बस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। ये घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है।

धू-धूकर जलती नजर आई गाड़ी

इस अग्निकांड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग किसी तरह वाहन से दूर भाग रहे हैं। एक-दूसरे को आग लगी गाड़ी से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान, मिनी ट्रैवलर बस धू-धूकर जलती नजर आ रही है। उसमें से निकलता हुआ धुआं आसमान में छा रहा है। ये दृश्य दहलाने वाला है। गनीमत रही कि सभी यात्री तुरंत गाड़ी से उतर आए और कोई भी आग की चपेट में नहीं आया।

मिनी ट्रैवलर बस में सवार थे 10 यात्री

जान लें कि आग की चपेट में आए इस वाहन में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। मिनी ट्रैवलर बस का नंबर महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में आग की ये घटना शॉर्ट सर्किट के कारण होने की बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- विधायक की लग्जरी कार अचानक बनी आग का गोला, गाड़ी के धू-धूकर जलने का VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।