1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'योगी को अब PM बना देना चाहिए', महाराष्ट्र में मिली हार के बाद नेता प्रतिपक्ष ने BJP पर कसा तंज, EVM हैकर भी बताया

'योगी को अब PM बना देना चाहिए', महाराष्ट्र में मिली हार के बाद नेता प्रतिपक्ष ने BJP पर कसा तंज, EVM हैकर भी बताया

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 25, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 04:02 pm IST

महाराष्ट्र में मिली हार से परेशान कांग्रेस ने भाजपा पर EVM को हैक करने का आरोप लगाया है और कहा है कि हमें इतने कम वोट नहीं मिल सकते। वह भी तब जब महाराष्ट्र में इस बार कांग्रेस की लहर थी।

विजय नामदेवराव वडेट्टीवार (फाइल फोटो)- India TV Hindi
विजय नामदेवराव वडेट्टीवार (फाइल फोटो) Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। अपनी हार को लेकर परेशान कांग्रेस ने अब भाजपा पर लांछन लगाना शुरू कर दिया है और BJP को EVM हैकर तक बता दिया है। कांग्रेस के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में मिली हार के बाद अपना पक्ष रखा और कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में EVM को हैक करवा दिया था। जहां भी कांग्रेस पार्टी नंबर एक रहती है, वहां पर BJP ऐसा ही खेल करती है। झारखंड में भाजपा ने EVM को छोड़ दिया। लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस का बोलबाला था इसलिए यहां पर EVM हैक करवा दिया। हरियाणा में भी हुए चुनावों में ऐसा काम किया गया था। वहां भी भाजपा ने EVM को सेट किया था और बाजी पलट दी थी।  

BJP को बताया EVM हैकर

विजय वडेट्टीवार ने बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में जब मोदी लहर थी। उस समय भी कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें जीती थी। 2019 में पुलवामा होने के बावजूद भी 40 से ऊपर सीट मिले थे। इस बार कांग्रेस के पक्ष में लहर थी फिर भी इतना कम वोट तो नहीं हो सकते। पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है कि महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के असर से नहीं बल्कि EVM के असर से जीत मिली है। यह EVM की जीत है। हालांकि महाराष्ट्र में मिली हार पर कांग्रेस पार्टी मंथन करेगी।

योगी पर साधा निशाना

वडेट्टीवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा और कहा कि योगी ने महाराष्ट्र में 18 सभाएं की और उनमें से 17 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। अगर योगी का मैजिक इतना ही है तो BJP को अब तक योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। 

नाना पटोले ने अध्यक्ष पद से नहीं दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से नाना पटोले के इस्तीफे को लेकर विजय वडेट्टीवार ने कहा कि नाना पटोले ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है, यह सिर्फ एक अफवाह है। 

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र से बहुत बड़ी खबर, शिवसेना ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर दावा, एकनाथ शिंदे अभी रेस से बाहर नहीं

महाराष्ट्र में छाया योगी का मैजिक, 18 के लिए किया प्रचार 17 जीते; पोस्टर पर लिखा- 'स्ट्राइक रेट 95%'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।