1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया हंगामा, मालगाड़ी पर चढ़कर पकड़ लिया बिजली का तार, बुरी तरह झुलसा

नागपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया हंगामा, मालगाड़ी पर चढ़कर पकड़ लिया बिजली का तार, बुरी तरह झुलसा

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 14, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 12:22 pm IST

नागपुर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक युवक ने जमकर हंगामा काटा और बिजली के तार को पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

Nagpur Railway Station- India TV Hindi
नागपुर के रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक रेलवे स्टेशन पर युवक ने जमकर हंगामा किया। आज सुबह ये युवक पहले एक मालगाड़ी पर चढ़ गया और ओएचई तार को पकड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन बिजली का प्रवाह रोके जाने की वजह से तार में करंट नहीं आया। 

युवक ने बिजली के तार को पकड़ा

करंट नहीं आने से युवक ने तेजी से छलांग लगाई और सामने खड़ी एक और मालगाड़ी पर पहुंच गया और बिजली के तार को पकड़ लिया। इस तार में करंट होने की वजह से युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

मार्च 2026 में ही महाराष्ट्र के ठाणे में भी एक शख्स ओवरहेड उपकरण (OHE) के खंभे पर चढ़ गया था और पटरी पर गिरने से गंभीर रूप से घायल भी हो गया था। शख्स की उम्र 35 साल के आसपास थी और अधिकारियों की तमाम मिन्नतों के बावजूद वह खंभे पर चढ़ा रहा और फिर फिसलकर पटरी पर गिर गया। इस घटना में उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं ट्रेन सेवाएं पर प्रभाव डालती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

बारिश का भी रेल सेवाओं पर पड़ रहा असर

एक तरफ रेलगाड़ी पर युवक के चढ़ने से मौके पर हड़कंप की स्थिति रही, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में हो रही बारिश की वजह से भी रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दरअसल बारिश के मौसम में महाराष्ट्र में तमाम जगहों पर पानी भर जाता है, जिसकी वजह से ट्रेनें लेट भी होती हैं और उन्हें कैंसिल भी करना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

ट्रेन के ऊपर चढ़कर हंगामा क्रिएट करने वालों के खिलाफ अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है क्योंकि अगर इस तरीके की घटनाएं बढ़ती हैं तो उनका असर न केवल हंगामा करने वाले तक सीमित है बल्कि यह हजारों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में बाधा पैदा करता है। दूसरी ओर लोगों का कहना ये भी है कि ट्रेन पर चढ़कर अपनी बात मनवाने की बजाय प्रदर्शनकारी को संबंधित विभाग के अधिकारी से अपनी बात कहनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें- 

मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव, BEST की बसें और लोकल ट्रेनों पर भी असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।