Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. भारत के इस राज्य में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

भारत के इस राज्य में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

Written By: Amar Deep Published : Jan 05, 2024 09:09 am IST, Updated : Jan 05, 2024 09:10 am IST

शुक्रवार की सुबह एक बार से भारत के मिजोरम राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप शुक्रवार की सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए।

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके।

आईजोल: भारत के मिजोरम राज्य में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां लुंगलेई इलाके में सुबह-सुबह भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। वहीं भूकंप के झटकों ने मिजोरम के लोगों को दहला कर रख दिया। वहीं इस भूकंप के झटके त्रिपुरा के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गया। इसके साथ ही पड़ोसी देश म्यांमार के भी कुछ इलाकों में इस भूकंप को लोगों ने महसूस किया। दरअसल, साल के पहले ही दिन नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक तरफ जहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे इसी दौरान आधी रात को भूकंप के झटकों ने सबको सहमा दिया था। 

जापान में मचाई तबाही

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही भूकंप के झटकों ने पूरे जापान में तबाही मचा दी थी। पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों में अब तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा के कारण ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल का अभियान काफी देर तक जारी रहा। इस बीच बचावकर्मियों ने खोजी कुत्तों की भी मदद ली और तलाशी अभियान चलाया। बता दें कि जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में सोमवार की दोपहर को आये भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इसके पश्चात एक के बाद एक झटके (ऑफ्टर शॉक) महसूस किये गये।

भारत के अन्य हिस्सों में भी लगे झटके

बीते दिनों जापान में आए भयानक भूकंप के बाद बुधवार की सुबह तड़के अफगानिस्तान, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार हो रही भूकंप की इन घटनाओं ने लोगों के मन में किसी अनहोनी को लेकर डर भर दिया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके ठीट कुछ ही देर बाद 12 बजकर 55 मिनट पर दूसरा भूकंप भी आया। पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तो वहीं, दूसरा भूकंप 4.8 की तीव्रता का था। दोनों भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के करीब था।

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- 

यूपी में देर रात हुआ बड़ा फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के SP बदले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, राज्य की विकास योजनाओं को लेकर हुई बातचीत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement