1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम में असम राइफल्स ने पकड़ी करोड़ों रुपये की हेरोइन, बड़ी मात्रा में सिगरेट भी बरामद

मिजोरम में असम राइफल्स ने पकड़ी करोड़ों रुपये की हेरोइन, बड़ी मात्रा में सिगरेट भी बरामद

 Published : Jun 11, 2024 09:09 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 09:09 pm IST

मिजोरम में असम राइफल्स ने अन्य विभागों के साथ मिलकर ड्रग तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है और बीते कुछ दिनों में ही करोड़ों रुपये के ड्रग्स और सिगरेट वगैरह बरामद किए हैं।

Assam Rifles, Assam Rifles News, Assam Rifles Mizoram- India TV Hindi
सुरक्षाबलों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। Image Source : X.COM/OFFICIAL_DGAR

आइजोल: मिजोरम में नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही असम राइफल्स ने एक बार फिर तस्करों की कमर तोड़ी है। बीते 8 जून को असम राइफल्स ने मिजोरम की पुलिस और कस्टम विभाग के साथ किए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में करोड़ों रुपये की हेरोइन और सिगरेट बरामद किए। असम राइफल्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 26 ग्राम हेरोइन नंबर 4 और सिगरेट के 151 कार्टन मिजोरम के रुआंतलॉन्ग में स्थित जोते से पकड़े गए हैं। सुरक्षाबल ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। 

07 जून को पकड़ी गई थी 3.38 करोड़ रुपये की हेरोइन

इससे पहले 7 जून को असम राइफल्स ने मिजोरम के लुंगलेई जिले में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की थी। यह एक ज्वाइंट ऑपरेशन था जिसे मिजोरम के एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ किया गया था। असम राइफल्स ने इस अभियान में 483.98 ग्राम हेरोइन बरामद की थी जिसकी कीमत 3.38 करोड़ रुपये है। यह बरामदगी 7 जून को अमेजन वेयरहाउस, राशि वेंग, लुंगलेई जिले से की गई थी। बता दें कि असम राइफल्स ने पिछले कुछ दिनों में लगातार अभियान चलाकर ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है।

बीते गुरुवार को भी पकड़ी गई थी भारी मात्रा में हेरोइन

लगातार चलाए जा रहे अभियानों में मिजोरम पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन एवं अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, चालबविया जंक्शन खानकावन जांच बिंदु पर बीते गुरुवार को चंफाई थाने के औचक निरीक्षक के दौरान अधिकारियों ने एक कार को रोका और उसमें छिपाकर रखी गई 1.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस के अनुसार, 57 लाख रुपये मूल्य की यह हेरोइन साबुन के 156 डिब्बों में रखी गई थी। इसने कहा कि कार के चालक लालनुनपुइया (42) को गिरफ्तार कर लिया गया जो चंफाई जिले के जोखावथार का रहने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।