1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. भाजपा ने मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर उतारा अपना उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट

भाजपा ने मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर उतारा अपना उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 25, 2024 07:29 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 07:29 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बता दें कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में यह सीट भाजपा के लिए बहुत ही मायने रखती है।

वनलालह्मुअका के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा- India TV Hindi
वनलालह्मुअका के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा Image Source : SOCIAL MEDIA

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वनलालह्मुअका को इस सीट के लिए पार्टी के दावेदार के रूप में चुना गया है। यहीं मौका है जब भाजपा अपने लिए पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। राज्य में केवल एक लोकसभा सीट है, जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के निवर्तमान लोकसभा सदस्य सी. लालरोसांगा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिससे राजनीतिक दावेदारों के लिए यह मुकाबला और भीआसान हो गया है।

जनता के बीच जाकर कर रहे रैली

हाल में ही एक अभियान रैली में, वनलालह्मुअका ने भाजपा की तरफ से मतदाताओं से तरह-तरह के वादे किए। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में लोगों से भाजपा को जीताने की अपील की। उन्होंने स्थानीय जनता से समर्थन हासिल करने के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में एक मिज़ो प्रतिनिधि की संभावना पर जोर दिया। मिजोरम के सामने आने वाली गंभीर वित्तीय चुनौतियों को संबोधित करते हुए, वनलालह्मुअका ने राज्य की आर्थिक समस्याओं को दूर करने को कहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के विजयी होने पर वित्तीय सहायता में 3000 करोड़ रुपये की पर्याप्त राशि सुरक्षित करने की पार्टी की प्रतिज्ञा की घोषणा की।

जाना-माना चेहरा है वनलालह्मुआका

63 वर्षीय वनलालह्मुआका 2014 में भाजपा में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के बाद से मिजोरम के राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। उन्होंने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव 2024: मिजोरम के पूर्व गृह सचिव को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, MNF ने इन्हें दिया टिकट

मिजोरम में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MNF के साथ गठबंधन की बातचीत फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।