1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. Mizoram Assembly Elections: सीएम जोरमथांगा का दावा, 'सत्ता बरकरार रखेगी MNF, इतनी सीटें जीतेगी'

Mizoram Assembly Elections: सीएम जोरमथांगा का दावा, 'सत्ता बरकरार रखेगी MNF, इतनी सीटें जीतेगी'

 Published : Oct 20, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 04:37 pm IST

मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को आइजोल पूर्वी-1 सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और सत्ता में वापसी का दावा किया।

मिजोरम के सीएम जोरमथांगा।- India TV Hindi
मिजोरम के सीएम जोरमथांगा। Image Source : PTI

मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख अब नजदीक है। राज्य की सत्ताधारी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), भाजपा और कांग्रेस तीनों ही चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनावी तैयारियों के बीच अब मिजो नेशनल फ्रंट के प्रमुख और राज्य के सीएम जोरमथांगा ने दावा किया है कि उनकी पार्टीचुनाव जीतकर  एक बार फिर से मिजोरम की सत्ता में वापसी करेगी। 

इतनी सीटें जीतने का दावा

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शुक्रवार को दावा किया है कि उनकी पार्टी MNF आगामी विधानसभा चुनावों में 40 में से 25 से अधिक सीटें हासिल करेगी और सत्ता बरकरार रखेगी। जोरमथांगा ने कहा कि हम मिजोरम में सत्ता बरकरार रखने को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि कई बाधाओं के बावजूद पिछले पांच वर्ष में लोगों ने हमारे कार्यों की सराहना की है।

ये दल है चुनौती
सीएम जोरमथांगा ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को आइजोल पूर्वी-1 सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बजाय मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट उनके लिए संभावित खतरा है। जोरमथांगा ने कहा कि वह अपनी सीट से बीते चुनाव से अधिक वोटों से जीतेंगे। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में एमएनएफ ने 26 सीट पर जीत दर्ज की थी। 

चुनाव व परिणाम की तारीख
चुनाव आयोग की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, मिजोरम की विधानसभा सीटों के चुनाव का आयोजन एक ही चरण में 7 नवंबर को किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही 3 दिसंबर को की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- 'राहुल के दौरे से मिजोरम में फिर से मजबूत हुई कांग्रेस',जानें पूर्व CM ललथनहवला ने और क्या-क्या कहा

ये भी पढ़ें- Mizoram Assembly Elections: बीजेपी ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पार्टी चुनाव के बाद गठबंधन के लिए तैयार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।