1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 3 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी

मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 3 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी

 Published : Dec 20, 2023 08:28 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 08:28 pm IST

ये सभी मजदूर राज्य के बाहर के रहने वाले हैं, जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका है। इस घटना के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

आइजोल: मिजोरम के ममित जिले के पुकजिंग इलाके में बुधवार को पत्थर की एक खदान के धंसने से कम से कम तीन मजदूरों के मरने की आशंका जताई जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर राज्य के बाहर के रहने वाले हैं, जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराह्न करीब एक बजे हुई इस घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। मजदूरों की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।’’

पिछले साल बिहार के 8 मजदूरों की हुई थी मौत

पिछले साल नवंबर में हनाथियाल जिले के मौधर इलाके में पत्थर की एक खदान में हुए हादसे में बिहार के 12 मजदूरों की मौत हो गई थी। हनथियाल जिले के मौदढ़ गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ था।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।