1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. इन राज्यों में हत्या के सबसे कम मामले, तीसरे नंबर पर है मिजोरम; NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

इन राज्यों में हत्या के सबसे कम मामले, तीसरे नंबर पर है मिजोरम; NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 06, 2023 10:23 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 10:23 am IST

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम में पिछले साल देश में हत्या के तीसरे सबसे कम मामले दर्ज किए गए। यहां 2022 में हत्या के 31 मामले दर्ज किए गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने 3 दिसंबर को एक रिपोर्ट जारी की है। 'क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2022' नाम की इस रिपोर्ट में भारत में साल 2022 में हुए तमाम तरह के अपराधों डेटा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम में पिछले साल देश में हत्या के तीसरे सबसे कम मामले दर्ज किए गए। इस पूर्वोत्तर राज्य में 2022 में हत्या के 31 मामले दर्ज किए गए। सिक्किम में 9 और नगालैंड में 21 मामले दर्ज किए गए। 

मिजोरम में 6 हत्याएं विवाद के कारण 

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, मिजोरम में हत्या के 14 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जिनके पीछे का मकसद नहीं पता चला है और छह हत्याएं विवाद के कारण की गईं। राज्य में 2020 में हत्या के 28 और 2021 में 24 मामले दर्ज किए गए थे। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 2022 में हत्या की कुल 28,522 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। उत्तर प्रदेश में हत्या की सबसे अधिक 3,491 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। इसके बाद बिहार में 2,930 और महाराष्ट्र में 2,295 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। 

सिक्किम में आत्महत्या के मामले?

वहीं, एनसीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्किम में प्रति एक लाख आबादी पर आत्महत्या की दर 43.1 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप में 42.8 प्रतिशत, पुडुचेरी में 29.7 प्रतिशत, केरल में 28.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 28.2 प्रतिशत है। देशभर में 2022 में कुल 1,70,924 आत्महत्याओं के साथ राष्ट्रीय औसत दर 12.4 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में 2022 में आत्महत्या के 293 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 27 अधिक है और आत्महत्या दर में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।