1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा 12.20 किमी लंबा पुल, CM हिमंत विश्व शर्मा ने किया भूमिपूजन

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा 12.20 किमी लंबा पुल, CM हिमंत विश्व शर्मा ने किया भूमिपूजन

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 08, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 06:58 pm IST

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने ब्रह्मापुत्र नदी पर बनने वाले पुल का आज भूमिपूजन किया। इस पुल की लंबाई 12.20 किलोमीटर होगी।

CM हिमंत विश्व शर्मा ने पुल का किया भूमिपूजन।- India TV Hindi
CM हिमंत विश्व शर्मा ने पुल का किया भूमिपूजन। Image Source : CMOFFICEASSAM (X)

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी पर12.20 किलोमीटर लंबे पुल का भूमिपूजन किया। ये पुल सुआलकुची और पलासबारी के बीच बनाया जाना है। इस पुल के भूमिपूजन के दौरान सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि यह नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए एक परिवर्तनकारी पुल होगा। सीएम शर्मा ने इस अवसर पर एक बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

'लोगों के बीच आएगा क्रांतिकारी बदलाव'

सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सुआलकुची छोर पर आर्द्रभूमि को नुकसान न पहुंचाने के लिए पुल का एक हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर भी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटों तथा वहां के लोगों के बीच एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन हर उस जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल होगा, जहां से यह नदी गुजरती है।’’ इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विभिन्न भागों में प्रमुख नदी पर सम्पर्क बढ़ाने के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं का विवरण भी साझा किया। 

सीएमओ ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में शांति की वापसी ने राज्य के विकास को बढ़ावा दिया है, अन्य राज्यों के लोग भी असम के विकास की सराहना कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दूरदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया, जिससे राज्य की विकास गाथा को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने 'एक्स' पर इस संबंध में एक पोस्ट की। पोस्ट में लिखा गया है, ‘‘शर्मा ने आज कामरूप जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर पलासबाड़ी-सुआलकुची पुल के लिए भूमि पूजन किया, जिसकी आधारशिला 14 अप्रैल, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई थी।’’ (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

महाकुंभ से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, जानें कैसी चल रही तैयारी

महायुति सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान 12 लाख का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट