बीजिंग। जापान की संकटग्रस्त कंपनी तकाता द्वारा बनाए गए एयरबैग्स को लेकर चिंताओं की वजह से जनरल मोटर्स चीन के बाजार से 25 लाख से अधिक वाहन वापस मंगाएगी। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसे अमेरिकी वाहन कंपनी के लिए दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार में झटका माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हुंडई और फिएट की गाडि़यां हो गईं महंगी, कीमतों में हुआ 84,867 रुपए से 6.4 लाख रुपए तक का इजाफा
जनरल मोटर्स और उसकी संयुक्त उद्यम भागीदार शंघाई जनरल मोटर्स अगले महीने से गड़बड़ी वाले एयरबैग्स लगे वाहनों को बाजार से वापस लेना शुरू करेगी। इसमें शेवरले और ब्विक कार्स शामिल होंगी। कंपनी इन वाहनों से एयरबैग्स मुफ्त में बदलेगी। तकाता ने दुनिया की बड़ी वाहन कंपनियों के लिए उत्पादित 10 करोड़ एयरबैग्स वापस मंगाए हैं। इनमें सात करोड़ अकेले अमेरिका से मंगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : रेनॉल्ट ने उठाया नई जेनेरेशन की डस्टर से पर्दा, इंटीरियर और एक्सटीरियर में हुए ये अहम बदलाव
इन एयरबैग्स के फटने का खतरा है। इससे वाहन में बैठे व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। माना जा रहा है कि दुनिया भर में इस खामी की वजह से 16 लोगों की मृत्यु हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।