1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की नई डिजायर ने मचाया धमाल, रिकॉर्ड समय में 1 लाख गाड़ियां बिकीं

मारुति की नई डिजायर ने मचाया धमाल, रिकॉर्ड समय में 1 लाख गाड़ियां बिकीं

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 17, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2017 04:31 pm IST

डिजायर का पेट्रोल वर्जन 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है जबकि डीजल वर्जन एक लीटर पेट्रोल में 28.4 किलोमीटर का सफर तय कर लेता है

मारुति की नई डिजायर ने मचाया धमाल, रिकॉर्ड समय में 1 लाख गाड़ियां बिकीं- India TV Hindi
मारुति की नई डिजायर ने मचाया धमाल, रिकॉर्ड समय में 1 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की इस साल लॉन्च हुई नई डिजायर को खरीदारों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉन्च होने के सिर्फ साढ़े 5 महीने के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा नई डिजायर गाड़ियां बिक चुकी हैं, कंपनी के मुताबिक भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास में डिजायर ने सबसे कम समय में 1 लाख गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा छुआ है। मारुति ने नई डिजायर को इस साल मई में ही लॉन्च किया है।

कंपनी के मुताबिक नई डिजायर एक भरोसेमंद सेडान कार है जिसमें बेहतर इंटीरियर लगा हुआ है, नए फीचर्स हैं और साथ में ज्यादा एडवांस सुरक्षा के फीचर दिए गए हैं। इसी वजह से नई डिजायर ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। मारुति वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक आर एस कल्सी के मुताबिक नई  डिजायर ब्रांड को एक नई ऊंचाई तक ले गई है। उन्होंने कहा कि नई डिजायर ने न सिर्फ सेडान कारों के एंट्री सेगमेंट में उनकी हिस्सेदारी को बढ़ाया है बल्कि इससे ऑटो इंडस्ट्री का आकार भी बढ़ा है।

कंपनी के मुताबिक अबतक उसकी जितनी भी नई डिजायर गाड़ियां बिकी हैं उनमें करीब 50 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार कार खरीदी है। ग्राहकों ने नई डिजायर के ऑटोमैटिक गियर को काफी पसंद किया है। कंपनी के मुताबिक अप्रैल से सितंबर तक डिजायर के करीब 17 फीसदी ग्राहकों ने ऑटोमैटिक वर्जन को खरीदा है।

कंपनी ने नई डिजायर को पेट्रोल और डीजल दोनो वर्जन में उतारा है, कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वर्जन 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है जबकि डीजल वर्जन एक लीटर पेट्रोल में 28.4 किलोमीटर का सफर तय कर लेता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा