1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कार में खराबी दूर करने में फेल हुई Maruti, ग्राहक को कार की पूरी कीमत लौटाने का निर्देश

कार में खराबी दूर करने में फेल हुई Maruti, ग्राहक को कार की पूरी कीमत लौटाने का निर्देश

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 19, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 02:33 pm IST

Maruti के ग्राहक ने कार में खराबी को दूर नहीं करने को लेकर उपभोक्ता फोरम पर शिकायत की थी। मामले की सुनवाई के बाद सर्वोच्च उपभोक्ता पैनल ने निर्देश दिया

कार में खराबी दूर करने में फेल हुई Maruti, ग्राहक को कार की पूरी कीमत लौटाने का निर्देश- India TV Hindi
कार में खराबी दूर करने में फेल हुई Maruti, ग्राहक को कार की पूरी कीमत लौटाने का निर्देश

नई दिल्ली। आपकी कार में खराबी आने पर अगर कार कंपनी उस खराबी को दूर करने में नाकाम होती है तो आपको वह सारे पैसा वापस मिल सकते हैं जितने में आपने कार खरीदी थी। उपभोक्ता मामलों के सर्वोच्च पैनल ने इस तरह का निर्देश दिया है। पैनल ने Maruti कार के एक ग्राहक के हक में फैसला सुनाते हुए यह निर्देश दिया है।

Maruti के एक ग्राहक ने अपनी कार में खराबी को दूर नहीं करने को लेकर उपभोक्ता फोरम पर शिकायत की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद सर्वोच्च उपभोक्ता पैनल ने मारुति को निर्देश दिया है कि वह ग्राहक को कार की पूरी कीमत वापस लौटा दें क्योंकि कंपनी कार की खराबी को दूर करने में नाकाम रही है, उपभोक्ता पैनल ने कहा है कि किसी भी गाड़ी मे अगर खराबी आती है तो उस गाड़ी को बनाने वाली कंपनी का फर्ज है कि वह उस खराबी को दूर करे। अगर खराबी दूर नहीं होती है तो कंपनी को वह सारे पैसे ग्राहक को वापस करने पड़ेंगे जिसने ग्राहक ने गाड़ी खरीदी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा