1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगी Audi की इलेक्ट्रिक SUV ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक, बुकिंग शुरू

भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगी Audi की इलेक्ट्रिक SUV ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक, बुकिंग शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 02:35 pm IST

ऑडी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को अपनी दो नई कारों की बुकिंग की घोषणा की है।

भारत में 22 जुलाई को...- India TV Hindi
भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगी Audi की इलेक्ट्रिक SUV ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक, बुकिंग शुरू  Image Source : AUDI INDIA

नयी दिल्ली। ऑडी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को अपनी दो नई कारों की बुकिंग की घोषणा की है। कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी- ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और ये गाड़ियां 22 जुलाई को बाजार में आएंगी। 

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इनमें से प्रत्येक एसयूवी को पांच लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि वह ई-ट्रॉन ब्रांड के तहत कई नए मॉडल की पेशकश भी करेगी। ऑडी इंडिया ने पहले पिछले साल के अंत में ई-ट्रॉन की पेशकश की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर योजना में बदलाव करना पड़ा। 

इस बारे में ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘भविष्य इलेक्ट्रिक का है और हम भारत में एक नहीं, बल्कि दो इलेक्ट्रिक एसयूवी - ऑडी ई-ट्रॉन और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बुकिंग शुरू करके रोमांचित हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा