1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ducati ने स्क्रैमब्लर मोटरसाइकिल की कीमतों में की भारी कटौती, 90वीं वर्षगांठ पर घटाए 90,000 रुपए

Ducati ने स्क्रैमब्लर मोटरसाइकिल की कीमतों में की भारी कटौती, 90वीं वर्षगांठ पर घटाए 90,000 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 29, 2016 08:37 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 08:49 pm IST

Ducati ने अपने स्‍क्रैमब्‍लर मॉडल की मोटरसाइकिल की कीमत में 90,000 रुपए की भारी कटौती की है। इस साल के अंत में उसकी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में किया है।

Ducati ने स्क्रैमब्लर मोटरसाइकिल की कीमतों में की भारी कटौती, 90वीं वर्षगांठ पर घटाए 90,000 रुपए- India TV Hindi
Ducati ने स्क्रैमब्लर मोटरसाइकिल की कीमतों में की भारी कटौती, 90वीं वर्षगांठ पर घटाए 90,000 रुपए

नई दिल्‍ली। इटेलियन सुपरबाइक निर्माता कंपनी Ducati ने अपने स्‍क्रैमब्‍लर मॉडल की मोटरसाइकिल की कीमत में 90,000 रुपए की भारी कटौती की है। ऐसा कंपनी ने इस साल के अंत में उसकी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में किया है।

डुकाटी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि यह कटौती स्‍क्रैम्‍बलर आइकन, क्‍लासिक, अर्बन एंडूरो और फुल थ्रोटल चारों मॉडल पर 31 दिसंबर 2016 तक उपलब्‍ध रहेगी। ऑफर के तहत दिल्ली के शोरूम में अब लाल रंग की स्क्रैमब्लर आइकन की कीमत 6.07 लाख रुपए, स्क्रैमब्लर क्लासिक, अरबन एंड्यूरो और फुल थ्रोटल की कीमत 7.28 लाख रुपए होगी। इसके अलावा कंपनी ने यस बैंक के साथ साझेदारी की है, जो ग्राहकों को फाइनेंस स्‍कीम उपलब्ध कराएगी।

डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर रवि अवालुर ने कहा कि,

दो साल की छोटी सी अविध में हमनें बहुत अच्‍छी ग्रोथ हासिल की है और भारतीय बाजार में हमारी मोटरसाइकिलों को खूब पसंद किया जा रहा है। सभी डुकाटी चलाने वालों को हम शुक्रिया अदा करते हैं।

तस्वीरों में देखिए भारत में डुकाटी बाइक्स

Ducati bikes in India

dukati-6IndiaTV Paisa

dukati-2IndiaTV Paisa

dukati-1IndiaTV Paisa

dukati-5IndiaTV Paisa

dukati-4IndiaTV Paisa

dukati-3IndiaTV Paisa

  • डुकाटी ब्रांड को 1926 में स्‍थापित किया गया था।
  • स्‍क्रैम्‍बलर फुल थ्रोटल, अर्बन एंडूरो और क्‍लासिक की कीमत (एक्‍स-शोरूम दिल्‍ली) 7,28,000 रुपए होगी।
  • लाल रंग की स्‍क्रैम्‍बलर आइकन की नई कीमत (एक्‍स-शोरूम दिल्‍ली) 6,07,000 रुपए होगी।
  • डिस्‍काउंट से पहले लाल रंग की स्‍क्रैम्‍बलर आइकन की दिल्‍ली में कीमत 6,78,000 रुपए थी।
  • अर्बन एंडूरो की कीमत 7,90,000 रुपए और फुल थ्रोटल व क्‍लासिक की कीमत 7,54,000 रुपए थी।
  • स्‍क्रैम्‍बलर डुकाटी की एंट्री लेवल मॉडल हैं। इसमें 803 सीसी का एयर कूल्‍ड, फ्यूल इंजेक्‍टेड टू-सिलेंडर इंजन लगा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा