1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सवा करोड़ रुपये की डुकैटी 1299 सुपरलेगेरा देश में पहुंची, दुनियाभर में हैं सिर्फ 500 बाइक्स

सवा करोड़ रुपये की डुकैटी 1299 सुपरलेगेरा देश में पहुंची, दुनियाभर में हैं सिर्फ 500 बाइक्स

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 06, 2017 06:15 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 08:12 pm IST

बाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकैटी की अबतक की सबसे एडवांस बाइक 1299 सुपरलेगेरा की स्पीड, तकनीक और ताकत की झलक भारत की सड़कों पर भी दखने को मिल रही है।

सवा करोड़ रुपए की डुकैटी 1299 सुपरलेगेरा भारत पहुंची, दुनियाभर में उपलब्‍ध हैं सिर्फ 500 बाइक्स- India TV Hindi
सवा करोड़ रुपए की डुकैटी 1299 सुपरलेगेरा भारत पहुंची, दुनियाभर में उपलब्‍ध हैं सिर्फ 500 बाइक्स

नई दिल्ली। बाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकैटी  के शौकीनों के लिए अच्‍छी खबर है। कंपनी की अबतक की सबसे एडवांस बाइक 1299 सुपरलेगेरा की स्पीड, तकनीक और ताकत की झलक अब भारत की सड़कों पर भी दखने को मिलेगी। 1299 सुपरलेगेरा के खरीदार विक्रम ओबराय ने हाल ही में नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर बाइक की कुछ झलकियां दिखाई हैं।

Ducati Ducati

1299 सुपरलेगेरा डुकैटी की सबसे एडवांस बाइक है और यह पहली ऐसी बाइक है, जिसमें कार्बन फाइबर मोनोकॉक, सिंगल साइडेड स्विनग्राम, रियर सबफ्रेम, फेयरिंग और एल्यूमीनियम हब्स के साथ कॉर्बन फाइबर व्हील लगे हुए हैं।

bike1

Ducati Ducati

बाइक की धाकड़ पावर को काबू में करने के लिए कंपनी ने ब्रेक और सुरक्षा के लिए बॉस्च कॉनर्रिंग एबीएस  सिस्टम दिया हुआ है। कंपनी बाइक के साथ ट्रैक किट भी देती है जिसमें टाइटेनियम एक्रापोविक रेसिंग एग्जॉस्ट, रेसिंग सक्रीन, प्लेट होल्डर रिमूवल किट और मिरर रिप्लेसमेंट प्लग शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा