1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Fiat ने भारत में पेश की दमदार कार अर्बन क्रॉस, कीमत 6.85 लाख से शुरू

Fiat ने भारत में पेश की दमदार कार अर्बन क्रॉस, कीमत 6.85 लाख से शुरू

 Published : Sep 24, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 04:03 pm IST

इटली की मशहूर कार निर्माता कंपनी Fiat ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार अर्बन क्रॉस को लॉन्‍च कर दिया है। Fiat ने इस कार को ऑटो एक्‍सपो के दौरान पेश किया था।

Fiat ने भारत में पेश की दमदार कार अर्बन क्रॉस, कीमत 6.85 लाख से शुरू- India TV Hindi
Fiat ने भारत में पेश की दमदार कार अर्बन क्रॉस, कीमत 6.85 लाख से शुरू

नई दिल्‍ली। इटली की मशहूर कार निर्माता कंपनी Fiat ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार अर्बन क्रॉस को लॉन्‍च कर दिया है। Fiat ने इस कार को ऑटो एक्‍सपो के दौरान पेश किया था। जिसके बाद से इसके भारत में लॉन्‍च होने का इंतजार हो रहा था। कार की डिलिवरी 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

इस Fiat कार की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 6.85 लाख से शुरू है। इसका टॉप वैरिएंट खरीदने के लिए आपको 9.85 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

वेरिएंट और कीमत: (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

फिएट अर्बन क्रॉस डीज़ल एक्टिव 6.85 लाख
फिएट अर्बन क्रॉस डीज़ल डायनेमिक 7.45 लाख
फिएट अर्बन क्रॉस अबार्थ पेट्रोल इमोशन 9.85 लाख
  • कार में साइड बॉडी क्लैडिंग और रूफ स्पवॉयलर स्टैंडर्ड फीचर हैं।
  • यानि कि इसे कार के बेस से लेकर टॉप वेरिएंट में शामिल किया गया है।
  • लेकिन उस समय प्रदर्षित कई फीचर्स लॉन्‍च हुए मॉडल में नहीं हैं।
  • एक्‍सपो में शोकेस हुई कार में एलईडी डीआरएल, क्रोम लगा ग्रिल था।
  • वहीं ऑटो एक्‍सपो में आई Fiat अर्बन क्रॉस में 17-इंच का एलॉय व्हील था।

तस्‍वीरों में देखिए अर्बन क्रॉस

Fiat urban cross

fiat-2IndiaTV Paisa

fiat-urban-crossIndiaTV Paisa

fiat-5IndiaTV Paisa

fiat-1 (1)IndiaTV Paisa

fiat-4IndiaTV Paisa

fiat-3IndiaTV Paisa

  • लेकिन लॉन्च किए गए मॉडल में 16-इंच का एलॉय व्हील है।
  • इसके अलावा एलईडी और क्रोम ग्रिल जैसे फीचर्स भी नहीं दिए गए हैं।
Engine 1.3 & 1.4 Liter Gear box 5-Speed Manual
Maximum Power 92 & 138 Bhp Seating Capacity 5
Maximum Torque 209/210Nm Ground Clearance 205 mm
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा