1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फोर्ड इंडिया ने अपनी SUV एंडेवर का उन्नत 2019 संस्करण पेश किया, कीमत है 28.19 लाख रुपए से शुरू

फोर्ड इंडिया ने अपनी SUV एंडेवर का उन्नत 2019 संस्करण पेश किया, कीमत है 28.19 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 22, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 03:15 pm IST

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि नया संस्करण एंडेवर की विरासत को आगे बढ़ाएगा, यह उपभोक्ताओं को आसानी से रोमांच और कठोर रास्तों पर ड्राइविंग को सुखद बनाने में मददगार होगा।

ford endeavour- India TV Hindi
ford endeavour Image Source : FORD ENDEAVOUR

नई दिल्ली। फोर्ड इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी एंडेवर का उन्नत 2019 संस्करण बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 28.19 लाख रुपए है। फोर्ड इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस संस्करण को छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा है। 

बयान में कहा गया है कि इसके तहत तीन विकल्प 2.2 लीटर और 3.2 लीटर डीजल इंजन और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होंगे। इस उन्नत संस्करण की कीमत 33.31 लाख रुपए तक जाएगी। 

फोर्ड इंडिया के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि नया संस्‍करण एंडेवर की विरासत को आगे बढ़ाएगा, यह उपभोक्‍ताओं को आसानी से रोमांच और कठोर रास्‍तों पर ड्राइविंग को सुखद बनाने में मददगार होगा।

कंपनी ने कहा है कि उन्‍नत 2019 संस्‍करण एंडेवर में नए डिजाइन के 18 इंच एलॉय व्‍हील होंगे और अधिक आराम के लिए इसमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट को एडजस्‍ट करने के लिए 8-वे पावर एडजस्‍टेबल फीचर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा