1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नोटबंदी ने बिगाड़ी टू-व्‍हीलर कंपनियों की सेहत, जनवरी में हीरो व बजाज की बिक्री घटी

नोटबंदी ने बिगाड़ी टू-व्‍हीलर कंपनियों की सेहत, जनवरी में हीरो व बजाज की बिक्री घटी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 02, 2017 07:30 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 07:31 pm IST

जनवरी में देश की दिग्‍गज टू-व्‍हीलर कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हीरो मोटो कॉर्प की कुल बिक्री 13.53 प्रतिशत गिरकर 4,87,088 यूनिट रही।

नोटबंदी ने बिगाड़ी टू-व्‍हीलर कंपनियों की सेहत, जनवरी में हीरो व बजाज की बिक्री घटी- India TV Hindi
नोटबंदी ने बिगाड़ी टू-व्‍हीलर कंपनियों की सेहत, जनवरी में हीरो व बजाज की बिक्री घटी

नई दिल्ली। आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 व 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा टू-व्‍हीलर कंपनियों की सेहत के लिए बुरी साबित हुई। नोटबंदी के दौर में इन कंपनियों की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। जनवरी में देश की दिग्‍गज टू-व्‍हीलर कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 13 फीसदी घटी

  • देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड की जनवरी में कुल बिक्री 13.53 प्रतिशत गिरकर 4,87,088 यूनिट रही।
  • पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 5,63,348 यूनिट का था।
  • कंपनी ने बताया जनवरी 2017 में उसकी बिक्री में दिसंबर 2016 की तुलना में वृद्धि हुई है।

बजाज ऑटो की बिक्री 18 प्रतिशत गिरी 

  • बजाज ऑटो की कुल बिक्री जनवरी माह में 18 प्रतिशत घटकर 2,41,917 वाहन रही।
  • जनवरी 2016 में यह आंकड़ा 2,93,939 वाहन था।
  • कंपनी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 16 प्रतिशत गिरकर 2,11,824 वाहन रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,52,988 वाहन थी।
  • कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस अवधि में 30,093 वाहन रही, जो पिछले साल इसी महीने में 40,951 वाहन थी।
  • कंपनी ने जनवरी में 1,06,729 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,32,069 वाहन था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा