1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की बीएस 6 स्पलेंडर प्लस, कीमत 59600 रुपये से शुरू

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की बीएस 6 स्पलेंडर प्लस, कीमत 59600 रुपये से शुरू

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 15, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 05:29 pm IST

हीरो मोटोकॉर्प ने स्पलेंडर प्लस का बीएस 6 मॉडल लॉन्च कर दिया है

BS 6 Splendor+- India TV Hindi
BS 6 Splendor+

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने स्पलेंडर प्लस का बीएस 6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। अपग्रेड होने के बाद नई बाइक की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 59600 रुपये होगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपने दो स्कूटर मॉडल डेस्टिनी 125 और माइस्ट्रो एज 125 के भी बीएस 6 मॉडल लॉन्च किए हैं। डेस्टिनी के नए मॉडल की कीमत 64310 रुपये और माइस्ट्रो की कीमत 67950 रुपये से शुरू होगी।

लॉन्च के बाद हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ला मैसन ने कहा कि नए स्पलेंडर प्लस, डेस्टिनी 125 और माइस्ट्रो एज 125 के साथ हमारा पूरा पोर्टफोलियो समय सीमा से काफी पहले ही बीएस 6 मानकों के मुताबिक अपग्रेड हो गया है। इसके साथ ही उन्होने कहा अगले कुछ हफ्ते में हम नए प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी में हैं, और इन नये प्रोडक्ट लॉन्च से ग्राहकों के सेंटीमेंट्स फिर से सकारात्मक होने चाहिए। 

कंपनी के मुताबिक नए प्रोडक्ट का डिजाइन और विकास पूरी तरह से देश में ही हुआ है, इन्हे कंपनी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर सीआईटी यानि सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी जयपुर में विकसित किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा