1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 27, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 03:53 pm IST

आज निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

sensex, nifty 50, bharti airtel, trent, sbi- India TV Hindi
लाल निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

27 October, 2026 Stock Market Highlights: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज भारती एयरटेल, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। जबकि, एसबीआई, एक्सिस बैंक, टीसीएस के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 8.08 अंकों (0.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 73,598.67 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 3.45 अंकों (0.02 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 22,749.75 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार बढ़त लेकर बंद हुए थे।

निफ्टी की 50 में से 25-25 कंपनियों के शेयर हरे निशान और लाल निशान में हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

भारती एयरटेल के शेयरों में जोरदार तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लगातार दूसरे दिन बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

मंगलवार को शानदार बढ़त लेकर बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज ट्रेंट के शेयर 2.40 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.28 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.99 प्रतिशत, एटरनल 1.66 प्रतिशत, बीईएल 1.28 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.00 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.00 प्रतिशत, सन फार्मा 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.82 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.42 प्रतिशत, इंडिगो 0.41 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.30 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.21 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

आज इन शेयरों ने किया निराश

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एक्सिस बैंक के शेयर 1.53 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.40 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.19 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.96 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.76 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.26 प्रतिशत, एलएंडटी 0.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.17 प्रतिशत, आईटीसी 0.15 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 62 अंक नीचे खुला; Tata Consumer समेत इन शेयरों में तेजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।