1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda की लीवो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक,कंपनी ने पेश किए दो नए कलर वेरिएंट्स

Honda की लीवो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक,कंपनी ने पेश किए दो नए कलर वेरिएंट्स

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Aug 20, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 01:17 pm IST

Honda ने 110 सीसी बाइक लीवो के लॉन्चिंग की पहली सालगिरह के अवसर पर इसे दो नए आकर्षक रंगों 'इम्पीरियल रेड मैटेलिक' और 'मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक' पेश किए हैं।

Honda की लीवो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक,कंपनी ने पेश किए दो नए कलर वेरिएंट्स- India TV Hindi
Honda की लीवो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक,कंपनी ने पेश किए दो नए कलर वेरिएंट्स

नई दिल्ली: होंडा (Honda) मोटरसाइकल एंड स्कूटर प्रा. लिमिटेड ने 110 सीसी मोटरसाइकल ‘लीवो’ के लॉन्चिंग की पहली सालगिरह के अवसर पर इसे दो नए आकर्षक रंगों ‘इम्पीरियल रेड मैटेलिक’ और ‘मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक’ में बाजार में उतारा है। इस बारे में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) वाय. एस. गुलेरिया ने बताया, “पिछले 12 महीनों में लीवो ने शानदार प्रदर्शन किया है, बावजूद इसके कि 100-110 सीसी सेगमेन्ट नकरात्मक दौर से गुजर रहा था। एक साल में 2.5 लाख मोटरसाइकल की बिक्री के साथ लीवो इस सेगमेन्ट में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है और अब नए आकर्षक रंगों में पेश की गई लीवो अपने स्पोर्टी लुक के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।”

ये हैं भारतीय सड़कों पर 150cc बाइक

150 cc bikes

honda-unicornIndiaTV Paisa

TVS-ApacheIndiaTV Paisa

Bajaj-PulsarIndiaTV Paisa

suzuki-gixxerIndiaTV Paisa

Honda-CB-Hornet-160RIndiaTV Paisa

Yamaha-FZ-SIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- Honda ने नए कलर वेरिएंट के साथ पेश की ड्रीम युगा

लीवो अब 6 शानदार रंगों- इम्पीरियल रैड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, एथलेटिक ब्लू मैटेलिक, पर्ल अमेजिंग व्हाईट, सनसेट ब्राउन मैटेलिक और ब्लैक में उपलब्ध है और दो वेरिएन्ट्स सेल्फ-ड्रम-एलॉय एवं सेल्फ-डिस्क-एलॉय में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Honda ने भारतीय बाजार में उतारा CB Hornet बाइक का स्‍पेशल एडिशन

Honda ड्रीम युगा 110 को नए कलर कॉम्‍बिनेशन के साथ किया लॉन्‍च

देश की प्रमुख टूव्‍हीलर निर्माता कंपनी Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी कम्‍यूटर बाइक ड्रीम युगा 110 को नए कलर कॉम्‍बिनेशन के साथ लॉन्‍च किया है। अब कंपनी की यह 110 सीसी बाइक नए डुअल-टोन ब्लैक और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक कलर स्कीम में उपलब्ध होगी। हालांकि बाइक के इंजन या दूसरे पार्ट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा बाइक की कीमत में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा