1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत

बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 03, 2017 08:29 pm IST,  Updated : May 03, 2017 08:29 pm IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अप्रैल में बजाज ऑटो को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बन गई। हीरो मोटोकॉर्प अभी भी पहले पायदान पर बरकरार है।

बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत- India TV Hindi
बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) वाई. एस. गुलेरिया ने कहा कि हम खुश हैं कि पहली बार हम दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी बने हैं। इस स्थान पर पहले से मौजूद कंपनी के उत्पादन और हमारे उत्पादन में 21,330 इकाइयों का अंतर है। यह संभव हुआ है अप्रैल में हमारी कुल बिक्री में 34 प्रतिशत वृद्धि होने से, इस माह में हमारी मोटरसाइकिलों की संख्या 1,83,266 वाहन रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,50,711 वाहन थी।

रॉयल एनफील्ड ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड

आयशर मोटर्स की दो पहिया इकाई रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री अप्रैल में 24.78 प्रतिशत बढ़कर 60,142 इकाई रही। आयशर मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अप्रैल 2016 में 48,197 वाहन बेचे थे।  आलोच्य महीने में निर्यात 36 प्रतिशत उछलकर 1,578 इकाई रहा जो अप्रैल 2016 में 1,160 इकाई था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा