1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा लिवो बाइक 5999 रुपए के डाउन पेमेंट पर हुई उपलब्‍ध, जबर्दस्‍त हैं बाइक के फीचर्स

होंडा लिवो बाइक 5999 रुपए के डाउन पेमेंट पर हुई उपलब्‍ध, जबर्दस्‍त हैं बाइक के फीचर्स

 Published : Mar 29, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 08:53 pm IST

होंडा ने इस समय लिवो बाइक पर शानदार ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कंपनी इस बाइक को 5999 रुपए के डाउनपेमेंट पर उपलब्‍ध करा रही है।

Honda- India TV Hindi
Honda

नई दिल्‍ली। आप भी अगर नई बाइक खरीदने के लिए सोच रहे हैं और डाउनपेमेंट के लिए ज्‍यादा पैसे नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि होंडा की सस्‍ती और खूबसूरत बाइक लिवो आपके लिए एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकती है। होंडा ने इस समय लिवो बाइक पर शानदार ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कंपनी इस बाइक को 5999 रुपए के डाउनपेमेंट पर उपलब्‍ध करा रही है। यानि कि आपके पास डाउनपेमेंट के लिए पर्याप्‍त पैसे नहीं हैं फिर भी आप 6000 रुपए से भी कम में इस बाइक को अपना बना सकते हैं।

आपको बता दें कि होंडो ने अपनी नई लिवो 2018 को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा है। ऐसे में इस जबर्दस्‍त ऑफर के साथ यह बाइक खरीदने का एक अच्‍छा मौका है। सिर्फ डाउनपेमेंट ही नहीं बल्कि आपको लोन की प्रोसेसिंग फीस से भी छूट मिल रही है। इस ऑफर के तहत आप 0 प्रोसेसिंग फीस देकर बाइक किश्‍तों में खरीद सकते हैं। कंपनी का लोन के लिए एचडीएफसी, इंडसइंड और एलएंडटी फाइनेंस सर्विसेस के साथ करार है। खास बात यह है कि 5999 के डाउनपेमेंट का ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही उपलब्‍ध है। ऐसे में आपको इस ऑफर का फायदा जल्‍द से जल्‍द उठाना होगा।

बाइक के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने 109 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयरकूल्‍ड इंजन दिया है। जो कि 7500 आरपीएम पर 8.31 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 5000 आरपीएम पर 9.09 न्‍यूटन मीटर का है। यह बाइक किक और सेल्‍फ स्‍टार्ट विकल्‍प में उपलब्‍ध है। इसके फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 8.5 लीटर की है। यह बाइक 75 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा