1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने बंद की भारत में Mobilio की बिक्री, कमजोर मांग की वजह से कंपनी ने उठाया कदम

Honda ने बंद की भारत में Mobilio की बिक्री, कमजोर मांग की वजह से कंपनी ने उठाया कदम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 02, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 04:03 pm IST

जापानी कार कंपनी होंडा ने अपने बहुउद्देश्यीय वाहन Mobilio की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने कमजोर मांग की वजह से यह कदम उठाया है।

Honda ने बंद की भारत में Mobilio की बिक्री, कमजोर मांग की वजह से कंपनी ने उठाया कदम- India TV Hindi
Honda ने बंद की भारत में Mobilio की बिक्री, कमजोर मांग की वजह से कंपनी ने उठाया कदम

पणजी (गोवा)। जापान की कार कंपनी होंडा ने अपने बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) Mobilio (मोबिलियो) की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने कमजोर मांग की वजह से यह कदम उठाया है।

कंपनी अगले दो महीने में इस बात पर फैसला करेगी कि क्या इस मॉडल का नया संस्करण लाया जाए या नहीं। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया ने इस वाहन का विनिर्माण बंद कर दिया है और स्टॉक निकाल दिया है। पिछले महीने कंपनी ने इस एमपीवी की एक भी इकाई की बिक्री नहीं की।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी योइचिरो यूएनो ने कहा,

इस साल कुछ नए सुरक्षा नियम आ रहे हैं। मौजूदा मोबिलियो इन सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में इस वाहन की बिक्री को जारी रखने के लिए हमें काफी निवेश करना होगा या वाहन में सुधार करना होगा।

  • यूएनो ने कहा कि इस वाहन की बिक्री बहुत अधिक नहीं है और ऐसे में कंपनी यह अध्ययन कर रही है कि नियमों के अनुपालन के लिए कितना निवेश करने की जरूरत है।
  • इस वाहन को जुलाई, 2014 में भारतीय बाजार में उतारा गया था। होंडा अभी तक भारत में मोबिलियो की 40,789 इकाइयों की बिक्री की है।
  • इससे पहले मारुति ने घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में अपने लोकप्रिय हैचबैक Ritz की बिक्री बंद करने की घोषणा की थी।
  • 2009 में लॉन्‍च हुई कार Ritz पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में आ रही थी।
  • अब तक लगभग 4 लाख Ritz की बिक्री हो चुकी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा