1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हुंडई की नई SUV 'अलकाजर' सिर्फ 25000 रुपये में बनाएं अपनी, जानिए कब होगी लॉन्च

हुंडई की नई SUV 'अलकाजर' सिर्फ 25000 रुपये में बनाएं अपनी, जानिए कब होगी लॉन्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 09, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 12:56 pm IST

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को अपनी आगामी एसयूवी अलकाजर के लिए बुकिंग शुरू की

हुंडई की नई SUV 'अलकाजर'...- India TV Hindi
हुंडई की नई SUV 'अलकाजर' सिर्फ 25000 रुपये में बनाएं अपनी, जानिए कब होगी लॉन्च Image Source : HYUNDAI

नयी दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को अपनी आगामी एसयूवी अलकाजर के लिए बुकिंग शुरू की, जिसके इस महीने के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि छह और सात सीटों के विकल्प के साथ आने वाले प्रीमियम एसयूवी को कंपनी के डीलरशिप पर या ऑनलाइन 25,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ बुक किया जा सकता है। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

अलकाजर दो-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के दो इंजन विकल्पों में छह-स्पीड ऑटोमैटिक और छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘आज हम अपनी प्रीमियम छह और सात सीटों वाली एसयूवी हुंडई अलकाजर की बुकिंग शुरू करते हुए प्रसन्न हैं, जिससे यात्रा करना अधिक यादगार और मजेदार अनुभव होगा।’’ 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

चीन ने बनाई Mahindra Thar की डुप्लीकेट कॉपी

डुप्लीकेट और फर्जी चीजें बनाने के लिए जिस देश का नाम सबसे पहले आता है उसका नाम चीन है। चीन की डुप्लीकेसी का नया उदाहरण पाकिस्तान में बिकने वाली BJ40 Plus नाम की कार है जो भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की SUV थार की तरह दिखती है। पाकिस्तान में चीन के इस 'चुराए' गए डिजाइन को मिलाकर बनाई गई कार बहुत ज्यादा बिक रही है। चीन की इस कंपनी का नाम BAIC (बाइक) है। पाकिस्तान में वह BAIC BJ40 Plus नाम से एक एसयूवी की बिक्री करते हैं। यह कार भारतीय ब्रैंड महिंद्रा की थार से काफी प्रेरित नजर आती है। आप तस्वीरों में कई डिजाइन एलिमेंट्स को नोटिस कर सकते हैं। कार का फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट थोड़े अलग बनाने की कोशिश की गई है, हालांकि साइड प्रोफाइल से यह आपको थार और Jeep Wrangler की याद दिलाएगी। टेल लैंप, टेलगेट डिज़ाइन और टेलगेट पर लगे स्पेयर व्हील रैंगलर से काफी मिलते-जुलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा