1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai ने शुरू की अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान Aura की प्री-बुकिंग, 10 हजार रुपए में ऐसे करें बुक

Hyundai ने शुरू की अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान Aura की प्री-बुकिंग, 10 हजार रुपए में ऐसे करें बुक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 03:14 pm IST

Hyundai Aura को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और फोर्ड एस्पायर से होगा

Hyundai opens bookings for compact sedan Aura- India TV Hindi
Hyundai opens bookings for compact sedan Aura

नई दिल्‍ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने शुक्रवार को अपनी आने वाली कॉम्‍पैक्‍ट सेडान ऑरा के लिए प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वह 21 जनवरी को इस कार को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च करेगी।

हुंडई ऑरा पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्‍प में आएगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि ऑरा को 10 हजार रुपए के डाउन पेमेंट के साथ हुंडई वेबसाइट और डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्‍टर-सेल्‍स, मार्केटिंग एंड सर्विस- तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ऑरा के लिए बुकिंग शुरू करने के साथ नए दशक की शुरुआत कर रही है। उन्‍होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हुंडई ऑरा अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाएगी।

हुंडई ऑरा को 21 जनवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला कॉम्‍पैक्‍ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और फोर्ड एस्‍पायर से होगा, जिनकी कीमत 5.82 लाख से 9.79 लाख रुपए के बीच है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा